August 21, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

हरिद्वार : देह व्यापार की सूचना पर होटल में छापा, 4 युवती और 3 युवक गिरफ्तार

हरिद्वार: शहर के होटलों में मिल रही अवैध देह व्यापार की सूचना पर एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा दिए गए निर्देशो पर हरिद्वार पुलिस लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही कर रही है।

आज एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट व थाना सिडकुल की संयुक्त टीम ने अंजाम देते हुए सिडकुल क्षेत्रांतर्गत स्थित H.M.T. होटल से 04 महिला और 03 पुरुष दबोचे।

संयुक्त टीम के निशाने में आए होटल में दलाल नितिन द्वारा अन्य राज्यों से लड़कियां बुलाकर जिस्म फरोशी का धंधा संचालित किया जा रहा था। दलाल नितिन का नेटवर्क कई राज्यों में फैला हुआ है जिसकी पुलिस जांच कर रही हैl

पुलिस टीम ने मोके से भारी मात्रा में कैश व आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। मामले में थाना सिडकुल में अभियोग पंजीकृत किया गया। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

About The Author

You may have missed