हरिद्वार: जल लेकर लौट रही एक कावंडि़या युवती की अचानक तबियत खराब हो गई। जिसको उपचार के लिए रुड़की अस्पताल भिजवाया गया। जहां उपचार के दौरान कांवडि़या की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर को पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सूचना दे दी हैं।
जानकारी के अनुसार जिया उम्र 22 वर्ष पुत्री सोनित निवासी बक्सर, जिला मेरठ, उत्तर प्रदेश हरिद्वार से गंगा जल लेकर वापस लौट रही थी। जैसे ही वह धनौरी में एनआईसी इंटर कॉलेज के पास पहुंची तो अचानक से उसकी तबियत बिगड़ गई। जिसको तत्काल एम्बुलेंस की मदद से रुड़की अस्पताल भिजवाया और परिजनों को सूचना दी गई। जहां उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई है।
मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंचे गए हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा हैं। थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा हैं।


More Stories
धामी कैबिनेट में विभागों का बंटवारा, जानिए किस मंत्री को मिला कौन सा विभाग
देवभूमि पूर्व सैनिक कल्याण समिति कि मासिक बैठक संपन्न, महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर हुई चर्चा
पीएलएमएस परिसर ऋषिकेश व तकनीकी सहयोगी डीएनए लैब देहरादून के तत्वावधान में राष्ट्रीय कार्यशाला व सम्मेलन एवं संकाय विकास कार्यक्रम का शुभारंभ