राजकीय महाविद्यालय थत्यूड़ टिहरी गढ़वाल में बी ए एवं बी एस सी में नव प्रवेशित छात्र छात्राओं के लिए अभिविन्यास कार्यक्रम प्रभारी प्राचार्य प्रो0 विजेंद्र लिंगवाल के निर्देशन में अयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती देवी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम संचालिका डॉ0 संगीता कैंतूरा ने महाविद्यालय का संक्षिप्त इतिहास बताते हुए महाविद्यालय में संचालित इकाइयों जैसे एन एस एस, रोवर रेंजर, करियर काउंसलिंग इत्यादि के विषय में जानकारी दी।
प्रो0 लिंगवाल ने एन.ई.पी. एवं नए पाठ्यक्रम के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही परीक्षा प्रणाली के बारे में भी बताया। इसके पश्चात कला व विज्ञान वर्ग के सभी प्राध्यापकों ने अपना व संबंधित विषय की जानकारी दी।
कार्यक्रम के अंत में छात्र छात्राओं को मिष्ठान वितरित कर उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की गई।
कार्यक्रम में डॉ0 नीलम,डॉ0 संगीता सिदोला, डॉ0 संगीता खड़वाल,डॉ0 उर्वशी पंवार, डॉ0 शीला बिष्ट, डॉ0 करुणा मिश्र जोशी, डॉ0 चंदा थपलियाल नौटियाल, डॉ0 अँचला नौटियाल, डॉ0 गुलनाज फातिमा, गोपाल सतपाल आदि उपस्थित रहे।


More Stories
महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में विशेषज्ञ व्याख्यान एवं अभिभावक उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
शिक्षक निलंबन के विरोध में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ कोटा ने प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
राजकीय कला कन्या महाविद्यालय, कोटा में “आध्यात्मिक जागरूकता के माध्यम से नशा मुक्ति” विषय पर व्याख्यान का आयोजन