उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के हरी शिला पर्वत स्थित सात ताल इलाके से खीर गंगा आती है, जहां से बादल फटा है। दाहिने तरफ़ धराली इलाका है, बाएं तरफ़ हर्षिल का तेल गाट में आर्मी कैम्प है।यहाँ बादल फटने से तबाही देखने को मिली।
हर्षिल में बादल फटने का भयानक वीडियो सामने आया है, देखें-
सैलाब पेड़ पौधों के साथ ही सबको अपने साथ बहाकर ले जाता दिख रहा है. इसके अलावा सुक्की टॉप के अपोजिट में भी धों गाढ़ उफान पर आया है. वहीं, इस पूरे घटना पर पीएम मोदी से लेकर तमाम मंत्री नजर बनाए हुए हैं।
धराली से कुछ दूरी पर हर्षिल में भी बादल फटने से तबाही देखने को मिली। जहां गंगोत्री हाईवे वाले रूट की तरफ आर्मी बेस कैंप में बादल फटा है. जहां मलबे के साथ पेड़ पौधे बहते नजर आए। जबकि, कुछ मकान भी बह गए, इसके साथ ही मलबा बहकर नीचे भागीरथी में आ गया। हर्षिल में यह सैलाब जंगलों के ऊपर नाले से आया है।



More Stories
1 साल से फरार चल रहा चोरी का आरोपित हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त मे
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री ने किया हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण
हरिद्वार: वोट चोरी और अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता डा.रागिनी नायक ने साधा भाजपा पर निशाना