February 14, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

लच्छीवाला टोल प्लाजा पर जंगली हाथी ने कार पर किया हमला

लच्छीवाला टोल प्लाजा पर शनिवार की शाम एक जंगली हाथी सड़क पार करते समय कार पर हमलावर हो गया ।हाथी के हमले से कार के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए ।

कुछ देर उत्पात करने के बाद हाथी जंगल में चला गया। टोल प्लाजा के मनीष नेगी ने बताया कि हाथी की आवाजाही को देखते हुए टोल प्लाजा पर बैनर भी चस्पा किया गया है।

लोगों से सतर्क रहने को कहा जा रहा है। लच्छीवाला रेंजर मेधावी कीर्ति ने बताया कि संबंधित क्षेत्र में विभागीय टीम गस्त कर रही है।

 

About The Author