श्री बाबू कलीराम राकेश राजकीय महाविद्यालय चुड़ियाला में दिनांक 11 अगस्त 2025 को , महाविद्यालय बौद्धिक संपदा अधिकारउत्तराखंड राज्य विज्ञान प्रौद्योगिकी परिषद के संयुक्त तत्वाधान में (बौद्धिक संपदा अधिकार) के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसका संयोजन महाविद्यालय बौद्धिक संपदा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉक्टर सी.पी सिंह द्वारा किया गया।
इस संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में महत्वपूर्ण वैज्ञानिक हिमांशु गोयल रहे।
इस कार्यशाला में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर राम अवतार सिंह ने अपना वक्तव्य दिया और कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
इस कार्यशाला में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक गण डॉक्टर.आर.पी द्विवेदी, डॉक्टर. अलीम अंसारी,डॉक्टर.पीयूष पटेल,डॉक्टर आशुतोष विक्रम, डॉक्टर सचिन कुमार चौहान, डॉक्टर.आबिदा,डॉक्टर.विपिन कुमार शर्मा एवम काफी संख्या में विद्यार्थी एवं शोध छात्र उपस्थित रहे।



More Stories
नाबालिग पुत्री के साथ अश्लील एवं आपत्तिजनक हरकतें करने वाले आरोपी पिता के विरुद्ध बहादराबाद पुलिस की कार्रवाई
हरकीपैड़ी क्षेत्र में तीर्थ पुरोहितों और यजमानों में मारपीट, समझौता कराने पहुंचे पार्षद से भी हाथापाई
हरिद्वार : युवा महोत्सव का भव्य आयोजन,कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ