राजकीय महाविद्यालय पौखाल, टिहरी गढ़वाल में दिनांक 12 अगस्त 2025 दिन मंगलवार को स्वयंसेवियों द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा कार्यक्रम तिरंगा रैली के माध्यम से मनाया गया, जिसका शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. ए. एन. सिंह जी द्वारा किया गया ।
इस अवसर पर नवनियुक्त कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पुष्पा झाबा द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन कर सभी स्वयंसेवियों को इस कार्यक्रम की महत्वता को बताते हुए आजादी के महत्व को समझाया। जिसमें स्वयंसेवियों ने बढ़चढ कर हिस्सा लिया, और नारों के माध्यम से क्षेत्र में जन जागरूकता फैलाई । साथ ही कार्यक्रम अधिकारी द्वारा छात्रों को महाविद्यालय अनुशासन का अनुसरण करने हेतु प्रेरित किया व अन्य निर्देश भी दिए।
महाविद्यालय प्राचार्य द्वारा सभी स्वयंसेवियों को इस महोत्सव में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने और निर्देशों का पालन करने को कहा। और ये भी बताया कि अनुशासन से जीवनशैली बेहतर होती है जिससे समाज के लिए अपना बेहतर योगदान दे सकोगे।
वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. बी. आर. भद्री, डॉ. अनुरोध प्रभाकर, डॉ. बबीत बिहान ने उपस्थित होकर छात्रों का मनोबल बढ़ाया एवं डॉ. गोविंद धारीवाल, सह प्रभारी श्री अरविंद नारायण द्वारा सभी स्वयंसेवियों को प्रोत्साहित किया।
इस तिरंगा रैली कार्यक्रम में प्रियांशु, दीपक आर्य, अंजलि कुमाईं, अनीता, सानू, अंजलि नेगी एवं अन्य मुख्य प्रतिभागी केरूप में प्रतिभाग किया। साथ ही श्रीमति कुसुम एवं श्री राजेंद्र सिंह राणा एवं अन्य कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।


More Stories
पोखरी (क्वीली) में युवाओं के लिए 4 माह का स्वरोजगार प्रशिक्षण आयोजित
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना हो रहा साकार-सतपाल महाराज
प्रधानमंत्री के 12 वर्ष के कार्यकाल को लेकर किया जा रहा झूठा प्रचार-आलोक शर्मा