राजकीय महाविद्यालय पौखाल: मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) कार्यक्रम के तहत रैली का आयोजन
इंदर सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय पौखाल, टिहरी गढ़वाल में आज दिनांक 12 अगस्त 2025 को स्वीप (मतदाता जागरूकता अभियान) कार्यक्रम के तहत प्राचार्य महोदय के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं द्वारा जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत नारों व स्लोगन के माध्यम से मतदान के अधिकार व दायित्वों के प्रति जन जागरूकता का प्रयास किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य महोदय द्वारा रैली में सम्मिलित सभी छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए उन्हें मतदान के अधिकार और इससे जुड़े दायित्वों के प्रति अवगत कराया और साथ ही छात्र छात्राओं को एक मजबूत लोकतंत्र के निर्माण व मतदाताओं की सहभागिता के लिये सभी लोगों को मतदान से जुड़े अधिकार व दायित्वों के प्रति जागरूक करने के लिये प्रोत्साहित किया।
इस कार्यक्रम के संयोजक श्री अरविंद नारायण व डॉ पुष्पा झाबा ने छात्र छात्राओं को आम जन में मतदान के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न उपाय सुझाये। इस रैली के सफल आयोजन में डॉ बी. आर. भद्री, डॉ बबीत विहान, डॉ अनुरोध प्रभाकर व डॉ गोविंद धारीवाल ने विशेष सहयोग प्रदान किया। रैली कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक, कर्मचारी गण व छात्र छात्राएं शामिल रहे।



More Stories
नाबालिग पुत्री के साथ अश्लील एवं आपत्तिजनक हरकतें करने वाले आरोपी पिता के विरुद्ध बहादराबाद पुलिस की कार्रवाई
हरकीपैड़ी क्षेत्र में तीर्थ पुरोहितों और यजमानों में मारपीट, समझौता कराने पहुंचे पार्षद से भी हाथापाई
हरिद्वार : युवा महोत्सव का भव्य आयोजन,कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ