राजकीय महाविद्यालय कमादं( टिहरी गढ़वाल) मे आजादी का अमृत महोत्सव के तहत दिनांक 13 अगस्त 2025 मे प्राचार्य प्रो0 गौरी सेवक के नेतृत्व में ” हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत भव्य रैली निकाली गई।
रैली का शुभारंभ प्रात11:00 बजे महाविद्यालय प्रांगण में हुआ जो कि महाविद्यालय प्रांगण से होते हुए कमांद क्षेत्र के मुख्य सड़कों से लेकर गुजरी विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लिए देशभक्ति के नारे लगाए तथा क्षेत्रवासियो को अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फैलाने हेतु प्रेरित किया ।
प्राचार्य महोदया ने विद्यार्थियों को महाविद्यालय के शिक्षकों तथा कर्मचारियों को तिरंगे के महत्व से परिचित कराते हुए अपने संबोधन में बताया कि तिरंगा हमारी आन बान और शान का प्रतीक है और इसका सम्मान करना हमारा कर्तव्य है।
उन्होंने सभी से इस अभियान को सफल बनाने का आहवान किया कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थी को तिरंगा वितरित किया गया और राष्ट्रीय एकता तथा भाईचारे की शपथ दिलाई गई ।
कार्यक्रम में डॉक्टर शेफाली शुक्ला डॉक्टर राकेश मोहन, डॉ बीना रानी, श्री केदारनाथ भट्ट,श्री सत्येंद्र डोभाल, श्री दिनेश लाल, संजय बधानी, श्रीमती प्रभादेवी तथा अंकित कुमार आदि उपस्थित रहे।



More Stories
कुंभ-2027 की तैयारी : एनएचएआई की हरिद्वार बाईपास परियोजना का मेलाधिकारी और आईजी ने किया स्थलीय निरीक्षण
हरिद्वार में 26 अक्टूबर से खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों पर ‘मैन्युफैक्चरिंग व एक्सपायरी डेट’ लिखना अनिवार्य: उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
हरिद्वार में दीपावली से पहले शुरू होगी ‘गंगा सारथी’ इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट सेवा, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत