राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर गौलापार में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत प्राचार्य महोदय के निर्देशन में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर “मेरा भारत नई उड़ान “ स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ अर्चना जोशी द्वारा किया गया। सहायक कार्यक्रम अधिकारी डॉ गौरव जोशी तथा डॉ किरण जोशी द्वारा प्रतियोगिता में नियमों की जानकारी दी और आजादी के इस स्वर्णिम दिवस को देखने और मनाने के लिए हमारे वीरों ने जो बलिदान दिया है उसको नमन करते हुए छात्र-छात्राओं को उत्साह के साथ इससे जुड़ने का संदेश दिया गया शुभकामनाएं दी गई।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गीतांजलि आर्या बी ए फर्स्ट सेम ,द्वितीय स्थान कुसुम कुदाई बी ए फर्स्ट सेम , तृतीय स्थान कमला रावत बी ए फर्स्ट सेम ने प्राप्त किया।
निर्णायक मंडल में डॉ रीमा आर्य सहायक प्राध्यापक (भूगोल )डॉ पूजा ध्यानी सहायक प्राध्यापक (अर्थशास्त्र )रहे।
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ डीसी पांडे, डा बुशरा मतीन ,डॉ भुवन मठपाल, डॉ रीमा आर्य, डॉ पूजा ध्यानी, डॉ आशीष अंशु,डॉ दीपक दयाल, , डॉ सुरेश चंद्र जोशी सहित समस्त प्राध्यापकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारीयों एवं समस्त छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।


More Stories
नया उदासीन अखाड़ा एक नए विवाद में, अब “असली और नकली देवताओं” की पूजा और शाही स्नान का मुद्दा आया सामने
हरिद्वार: नकली पनीर निर्माण इकाई पर छापा, 49 किग्रा पनीर करवाया नष्ट
गजा: जन प्रतिनिधियों ने बैठक आयोजित कर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का जताया आभार