December 17, 2025

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

गजा: विकास कार्यों के लिए सभी जनप्रतिनिधियों का सहयोग लिया जायेगा- संजय मैठाणी

डीपी उनियाल,  गजा: चम्बा विकास खंड चम्बा के विकास कार्यों के लिए सभी नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सहयोग लिया जायेगा, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ग्राम पंचायत प्रधानों व जिला पंचायत सदस्यों के साथ मिलकर ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं की समीक्षा बैठक कर समाधान किया जायेगा।

उक्त बात विकास खंड चम्बा के नवनिर्वाचित जेष्ठ प्रमुख संजय मैठाणी ने गजा मे आयोजित स्वागत समारोह में कही, नगर पंचायत गजा के सभा कक्ष में आयोजित इस स्वागत समारोह में चम्बा विकास खंड के जेष्ठ प्रमुख संजय मैठाणी, कनिष्ठ प्रमुख श्रीमती सरोज मखलोगा व सदस्य जिला पंचायत गौंसारी ताजबीर सिंह खाती का माल्यार्पण कर अभिनंदन व स्वागत किया गया।

नगर पंचायत गजा अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान ने कहा कि धार अकरिया मखलोगी क्षेत्र के विकास के लिए सभी ग्राम पंचायत प्रधानों, सदस्य क्षेत्र पंचायत व सदस्य जिला पंचायत को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए।

टीम वर्क की भावना से ही सम्भव है, जेष्ठ प्रमुख संजय मैठाणी ने कहा कि विकास कार्यों के लिए हमारी टीम ( प्रमुख, जेष्ठ प्रमुख, कनिष्ठ प्रमुख) नरेंद्र नगर विधानसभा के विधायक व कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, टिहरी विधानसभा के पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनै, विधायक किशोर उपाध्याय, से भी सहयोग लिया जायेगा।

कनिष्ठ प्रमुख श्रीमती सरोज मखलोगा ने सभी का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि सदन में क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग करती रहेंगी।

जिला पंचायत सदस्य ताजबीर सिंह खाती ने कहा कि क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायतों से सुझाव लेकर कार्य योजना तैयार करेंगे, कहा कि विकास खंड चम्बा के प्रमुख, जेष्ठ प्रमुख, कनिष्ठ प्रमुख का सहयोग भी लिया जायेगा। स्वागत, समारोह का संचालन व्यापार सभा गजा के पूर्व अध्यक्ष विनोद सिंह चौहान ने किया।

कार्यक्रम में पूर्व सैनिक संगठन के जिलाध्यक्ष संजय रावत,सभासद जसवंत सिंह चौहान,पूर्व सभासद सुनील सिंह,व अन्य कई लोगों ने विचार रखे।

इस अवसर पर सदस्य क्षेत्र पंचायत जगेठी देवी सिंह रावत,कठूड भरत सिंह असवाल, प्रधान घरगांव कुशबीर सिंह पुंडीर,बंगोली विनय नेगी, पूर्व सैनिक कृष्णा ममगाई, पूर्व प्रधान मान सिंह चौहान, राजेन्द्र सिंह सजवाण,व सामाजिक कार्यकर्ता मदन सिंह खडवाल, दिनेश चन्द्र भट्ट, पूरण सिंह चौहान, यशपाल सजवाण, सुंदर सिंह पुंडीर,सहित अन्य कई लोग शामिल रहे।

About The Author