हरिद्वार: हरिद्वार – लक्सर मार्ग पर रोडवेज की बस बिजली के ट्रांसफार्मर में घुसी मची अफरातफरी। हरिद्वार में आज रविवार को लगभग 11 बजकर 20 मिनट पर हरिद्वार लक्सर मार्ग पर एक बड़ा हादसा होने से बच गया रोडवेज बस के ड्राइवर को अचानक मिर्गी का दौरा पड़ने से ड्राइवर अपना संतुलन बस से खो बैठा जिसकी वजह से अचानक बस बिजली के पोल को तोड़ते हुए ट्रांसफार्मर में जा घुसी।
जिस वक्त ये हादसा हुआ उस वक्त पूरी तरह से यात्रियों से भरी हुई थी अचानक बस पोल से टकराने के कारण उसमें करंट दौड़ पड़ा। अफरातफरी में सभी यात्री बस से निकले कुछ को हल्की फुल्की चोट आई है।
मौके पर पहुंची पुलिस ओर बिजली विभाग की टीम ने हालात पर काबू पाया.ड्राइवर की हालत को देखते हुए उसे स्थानीय लोगों द्वारा हॉस्पिटल भेजा गया है.बस में बच्चे महिला बुजुर्ग बड़ी संख्या में थे जो लक्सर अपने घर तो कोई अपने काम के लिए जा रहा था।
हरिद्वार में इस वक्त अमावस्या का स्नान चल रहा है ऐसे में भीड़भाड़ भी अधिक है जिस मार्ग पर ये हादसा हुआ है उस मार्ग पर गाड़ियों की संख्या भी अच्छीखासी रहती है। लेकिन यात्रियों की किस्मत से बड़ी दुर्घटना नहीं हुई।



More Stories
भेल वर्कर्स यूनियन (HMS) का 35वाँ स्थापना दिवस संपन्न, केंद्रीय श्रमिक नेता हरभजन सिंह सिद्धू ने भरी हुंकार
धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: 26 प्रस्तावों पर लगी मुहर, हरिद्वार में दो विश्वविद्यालय की स्थापना को स्वीकृति
सत्ता बचाने के लिए संवैधानिक संस्थाओं का हो रहा दुरुपयोग, SIR के बहाने वोट छीन रही BJP’—कांग्रेस विधायक आफताब अहमद