श्री बाबू कलीराम राकेश राजकीय महाविद्यालय चुड़ियाला में आज दिनांक 24 सितंबर 2025 को राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस एवं एकदिवसीय शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर.सी.पी सिंह ने की।इस स्थापना दिवस,/एकदिवसीय शिविर की थीम‘स्वच्छता ही सेवा है’रही।
कार्यक्रम का प्रारंभ राष्ट्रीय सेवा योजना के महाविद्यालय कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर विपिन कुमार शर्मा के द्वारा की गया।सौजन्य महाविद्यालय प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर सी.पी सिंह का रहा। कार्यक्रम में महाविद्यालय की स्वयं सेवक/सेविकाओं ने राष्ट्रीय सेवा योजना की महता पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में नैंसी,दीपांशी,अंशु,साक्षी,पारुल,गुरमीत,यश त्यागी आदि उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस/एकदिवसीय शिविर के कार्यक्रम में डॉक्टर सचिन, डॉ लक्ष्मी मनराल,कुलदीप , ईशम आदि ने अपने विचारव्यक्त किया। कार्यक्रम का समन्वय और संयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ विपिन कुमार शर्मा ने किया।



More Stories
कुंभ-2027 की तैयारी : एनएचएआई की हरिद्वार बाईपास परियोजना का मेलाधिकारी और आईजी ने किया स्थलीय निरीक्षण
हरिद्वार में 26 अक्टूबर से खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों पर ‘मैन्युफैक्चरिंग व एक्सपायरी डेट’ लिखना अनिवार्य: उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
हरिद्वार में दीपावली से पहले शुरू होगी ‘गंगा सारथी’ इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट सेवा, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत