डीपी उनियाल, गजा / नई टिहरी: विकास खंड चम्बा व फकोट के गांवों को जोड़ने वाली गजा माणदा (धारअकरिया) स्वीर भैंस्यारौ सड़क पर गड्ढे होने से यह मोटर मार्ग दुर्घटनाओं को न्योता दे रहा है।
सड़क की स्थिति खस्ताहाल होने के कारण दुपहिया वाहन चालक कई बार चोटिल हो गए हैं, गजा माणदा स्वीर मोटर मार्ग सन् 2017 मे प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत स्वीकृत होने के साथ ही 2018-19 मे सडक निर्माण पूरा हो गया था।
ग्राम माणदा व स्वीर निवासियों का कहना है कि अब यह मोटर मार्ग लोक निर्माण विभाग नरेंद्र नगर को हस्तांतरित हो गया है। सडक पर गड्ढे होने पर ग्रामीणों ने बिभाग को अवगत कराया है लेकिन बिभाग इस ओर ध्यान नही दे रहा है।
ग्राम माणदा (धार अकरिया) निवासी आनंद सिंह खाती, रघुबीर सिंह खाती व धर्मेन्द्र सिंह खाती ने बताया कि विगत वर्ष एक बार झाडी कटान का काम किया गया था लेकिन उसके बाद लेकिन गड्ढों की स्थिति ज्यों की त्यों है, जगह जगह गड्ढे होने के कारण दुपहिया वाहन रपटने से चोटिल हो गए हैं, बताया कि इसी अक्टूबर माह में भगवान सिंह खाती, महेश सिंह तथा दर्शन सिंह चोटिल हो गए हैं जबकि कुछ समय पहले रघुबीर सिंह खाती व आनंद सिंह खाती भी चोटिल हुए हैं।
ग्राम माणदा प्रधान श्रीमती भगवानी देवी व पूर्व प्रधान बिजेंद्र सिंह खाती का कहना है कि गजा माणदा स्वीर मोटर मार्ग भैंस्यारौ से मौण होते हुए रानीचौरी चम्बा का आवागमन होता है साथ ही स्वीर भैंस्यारौ से खाड़ी के लिए भी आवागमन है।
बताया कि जब सर्दियों में गजा डांडाचली रानीचौरी सडक पर बर्फ़ गिरती है तो रानीचौरी मौण भैस्यारौ माणदा होते हुए वाहन गजा पोखरी चाका जाते हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि एक ओर शासन प्रशासन गड्ढा मुक्त सडक की बात करते हैं लेकिन इस सडक की ओर बिभाग ध्यान नही दे रहा है।
प्रधान माणदा श्रीमती भगवानी देवी , पूर्व प्रधान बिजेंद्र सिंह खाती, आनंद सिंह खाती, रघुबीर सिंह ,धर्मेन्द्र सिंह, नीरज सिंह ने गड्ढा भरान कराये जाने की मांग की है।