देवेंद्र सक्सेना,कोटा: आज दिनांक 14 अक्टूबर 2025 को राजकीय कला कन्या महाविद्यालय कोटा की राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय सेवा योजना ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा चौहान ने की। उन्होंने स्वयंसेविकाओं को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य, कार्य योजना व इसकी सामाजिक उपादेयता पर विस्तार से विचार व्यक्त किये।
राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ. यशोदा मेहरा ने राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से समाज सेवा व समाज कल्याण करने हेतु छात्राओं को प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया।
इस कार्यक्रम के प्रथम सत्र में साइबर सुरक्षा विषय पर व्याख्यान कार्यक्रम रखा गया जिसके मुख्य वक्ता श्री विजय चौधरी एवं श्री प्रिंस कुमार साइबर पुलिस थाना कोटा थे। श्री विजय चौधरी ने वर्तमान युग में होने वाले विविध प्रकार के साइबर क्राइम] उनके कारण एवं निवारण पर विस्तार से छात्राओं को जानकारी प्रदान की।
द्वितीय सत्र में नेहरू युवा केंद्र के श्री सचिन पाटोदिया युवा जिला अधिकारी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने स्वयंसेविकाओं को माय भारत पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें एवं उसका क्या महत्व है जैसे बिंदुओं पर विस्तार से छात्राओं को अवगत करवाया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती मिथलेश सोलंकी ने किया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गिरेंद्र पाल सिंह] श्रीमती शाहिस्ता बानो] अंजलि जावा] रविना प्रजापति आदि पूर्व स्वयंसेविकाएं भी उपस्थित थीं।