डीपी उनियाल, गजा /नरेंद्र नगर : राज्य आंदोलनकारी दिवाकर भट्ट के निधन पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
कहा कि उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन के प्रखर सेनानी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री फील्ड मार्शल दिवाकर भट्ट जी के आक्समिक निधन का समाचार अत्यंत हृदयविदारक है, उनके निधन से उत्तराखण्ड ने एक समर्पित आंदोलनकारी, दूरदर्शी नेता और जुझारू व्यक्तित्व को खो दिया है।
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने दिवाकर भट्ट के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पृथक राज्य उत्तराखण्ड के निर्माण में उनका योगदान अतुलनीय और प्रेरणास्पद रहा है।
फील्ड मार्शल दिवाकर भट्ट ने सदैव राज्य हित को सर्वोपरि रखते हुए जनसेवा की मिसाल पेश की है। साथ ही मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि दिवाकर भट्ट जी का जीवन संघर्ष, समर्पण, और राज्य के प्रति निष्ठा का प्रतीक है, जिसे उत्तराखण्ड राज्य की जनता सदैव आदर के साथ स्मरण रखेगी।
उन्होंने माँ कुंजापुरी से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों मे स्थान दें एवं शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय मजरा महादेव में चित्रकला व स्लोगन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर विद्या भारती रचेगी विश्व कीर्तिमान, 25 सितंबर को कुंभनगरी हरिद्वार सहित देशभर में होगा सामूहिक गायन
महाविद्यालय लक्सर हरिद्वार में एक दिवसीय ओरियंटेशन कार्यक्रम का आयोजन