December 15, 2025

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित कराने के लिए हरिद्वार से मथुरा तक पद यात्रा करेंगी कवि सिंह

  • श्री अखंड परशुराम अखाड़ा देगा समर्थन

हरिद्वार, 15 दिसम्बर25: भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने और गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिए जाने के लिए अभियान चला रही देशभक्त गायिका कवि सिंह मंगलवार को हरकी पैड़ी पर पूजा अर्चना कर अपनी पदयात्रा का दूसरा चरण शुरू करेंगी।

प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए गायिका कवि सिंह ने कहा कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना, गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने के साथ हिन्दी को राष्ट्रभाषा का दर्जा दिलाना उनका लक्ष्य है। जिसके लिए वे निरंतर पदयात्रा कर रही हैं। मंगलवार को दूसरे चरण में हरिद्वार से मथुरा तक पदयात्रा शुरू करेंगी।

पदयात्रा हरिद्वार से चलकर मथुरा श्री कृष्ण जन्मभूमि पहुंचेगी और भगवान श्रीकृष्ण को गंगाजल अर्पित कर यात्रा का समापन किया जाएगा। कवि सिंह ने कहा कि 25 दिन तक चलने वाली पदयात्रा के दौरान वे अन्न ग्रहण नहीं करेंगी और उपवास पर रहेंगी। कवि सिंह ने कहा कि यात्रा के प्रथम चरण में उन्हें हिंदू धर्मावलंबियों को पूर्ण समर्थन मिला है। लक्ष्य पूरा होने तक समाज में जनजागरण जारी रखेंगी।

प्रेसवार्ता के दौरान गायिका कवि सिंह के अभियान को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा करते हुए श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड से शुरू होने वाली कवि सिंह की यात्रा अवश्य सफल होगी। पदयात्रा सरकार को जगाने का काम करेगी।

उन्होंने सभी से प्रत्येक जिले में यात्रा का स्वागत करने और कवि सिंह का सहयोग करने की अपील भी की। सरकार को इस संबंध में जल्द निर्णय लेना चाहिए। प्रेसवार्ता के दौरान पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने भी विचार रखे और सरकार से भारत को हिदू राष्ट्र घोषित करने की मांग की।

About The Author