ऋषिकेश क्षेत्र के ग्राम खदरी श्यामपुर बलजीत फार्म निवासी पिंकी पांडेय ने शिक्षाशास्त्र विषय में राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
यह परीक्षा देश की प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक मानी जाती है, जिसे विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा आयोजित किया जाता है। उन्होंने 98.34 परसेंटाइल प्राप्त कर यह उत्कृष्ट सफलता हासिल की ।
पिंकी पांडेय ने एम.एससी. (गणित), बी.एड., एम.एड. की उपाधियाँ प्राप्त की हैं तथा CTET एवं UTET जैसी शिक्षक पात्रता परीक्षाएँ भी उत्तीर्ण की हैं। उन्होंने एम.एड की पढ़ाई मॉडर्न इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ढालवाला ऋषिकेश से की है और वर्तमान में वे श्री गुरुराम राय विश्वविद्यालय देहरादून से शिक्षाशास्त्र विषय में शोध कार्य (पीएचडी) कर रही हैं।
अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं निरंतर परिश्रम को दिया है। उनका लक्ष्य भविष्य में Assistant Professor बनकर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देना है। उन्होंने बताया कि नियमित अध्ययन, स्पष्ट रणनीति, कठिन परिश्रम और आत्मविश्वास से किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल की जा सकती है।
उनकी इस उपलब्धि से परिवार एवं क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।



More Stories
उत्तराखंड- राज्य में 19 अक्टूबर को महानवमी के पर्व पर सार्वजनिक अवकाश घोषित
कोटा: कन्या महाविद्यालय में POSH अधिनियम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
महाविद्यालय पैठाणी में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का अध्ययन केंद्र खुलने से क्षेत्र में खुशी की लहर