डी पी उनियाल, गजा: विकास खंड चम्बा के पी. एम. श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय प्राथमिक विद्यालय दुवाकोटी के वार्षिकोत्सव समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि कुंवर सिंह चौहान अध्यक्ष नगर पंचायत गजा,ताजबीर सिंह खाती जिला पंचायत सदस्य, श्रीमती मंजू राणा प्रधानाध्यापिका,व पुष्पा चौहान सदस्य क्षेत्र पंचायत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। 
सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से किया गया,विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों ने एक से बढकर एक गढवाली, जौनसारी, हिन्दी गानों के साथ दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, वार्षिकोत्सव समारोह में प्रधानाध्यापिका मंजू राणा ने विद्यालय की प्रगति आख्या प्रस्तुत करने के साथ ही उपलब्ध सुविधाओं का ब्यौरा देते हुए छात्र प्रवेश का अनुरोध भी किया।
संचालन करते हुए सहायक अध्यापक उत्तम रावत व सहायक अध्यापिका मधुरावत ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण, बैज अलंकरण, शाल ओढाकर व स्मृति चिन्ह् देकर स्वागत किया।
मुख्य अतिथि नगर पंचायत गजा अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान ने अपने सम्बोधन मे कहा कि विद्यालय में छोटे बच्चों के अंदर आत्म विश्वास, अनुशासन, क्षमता विकास व शैक्षिक उन्नयन की भावना देखने को मिली है, इसके लिए सभी शिक्षकों को बधाई दी।
जिला पंचायत सदस्य ताजबीर सिंह खाती ने विद्यालय के खेल मैदान को ठीक करने के लिए 3 लाख स्वीकृत कराने की घोषणा करते हुए कहा कि निकटतम क्षेत्र के लोगों को अधिक से अधिक प्रवेश यहाँ कराना चाहिए।
पुलिस चौकी इंचार्ज मनीष नेगी ने सडक सुरक्षा की जानकारी दी, वार्षिकोत्सव समारोह में पुरातन छात्र छात्राओं व सपनों की उड़ान मे उतकृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया।
समारोह में जिला कोर्डिनेटर अनिता रावत, अंतरिक्षा, अ़ंजली गौर, अजीज प्रेमजी फाउंडेशन के मुनाजिर हुसैन, ब्लॉक रिसोर्स पर्सन बिकास महर,क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती पुष्पा चौहान ने भी छात्र छात्राओं को सम्बोधित किया।
समारोह में उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक प्रतिमा चौहान, सारिका विजल्वाण, सुषमलता सुयाल,प्राथमिक विद्यालय की श्रीमती रेखा,प्रधान दुवाकोटी ममता चौहान, दिगोठी सोनम नेगी, घरगांव कुसबीर सिंह पुंडीर, माणदा भगवानी देवी, व रेनु पुंडीर, प्रबंधन समिति अध्यक्ष ममता चौहान, अभिभावक सब्बल सिंह चौहान, गिरवीर सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।


More Stories
हरिद्वार: बिजली बिलों पर सरचार्ज व स्मार्ट मीटर के विरोध में पदयात्रा निकालेंगी कांग्रेस विधायक अनुपमा रावत
हरिद्वार: हिंदी पत्रकारिता द्विशताब्दी समारोह के अन्तर्गत प्रेस क्लब में हुआ व्याख्यान माला का आयोजन
भारत 2027 तक विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर-प्रो. के.के. वर्मा