July 17, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज में चार दिवसीय रोवर-रेंजर प्रवेश शिविर का शुभारंभ

हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज, धनौरी में आयोजित चार दिवसीय रोवर-रेंजर प्रवेश शिविर के प्रथम दिन का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य Prof. (Dr.) Vijay Kumar द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रोवर-रेंजर गतिविधियाँ युवा वर्ग में अनुशासन, समाज सेवा की भावना तथा नेतृत्व क्षमता के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने बताया कि रोवर-रेंजर युवाओं को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करता है।

कार्यक्रम समिति प्रभारी डॉ. प्रियंका शर्मा एवं डॉ. आकाश ने कहा कि रोवर-रेंजर शिविर के माध्यम से छात्र-छात्राओं में सेवा, सहयोग, अनुशासन तथा नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। इस प्रकार के शिविर विद्यार्थियों को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ते हैं और उनमें जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं।

शिविर के प्रथम दिन प्रतिभागियों को रोवर-रेंजर के उद्देश्य, नियमों तथा विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। शिविर के दौरान छात्र-छात्राओं को अनुशासन, टीम वर्क, सेवा भावना और नेतृत्व कौशल से संबंधित विभिन्न प्रशिक्षण दिए जाएंगे।

इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकगण तथा रोवर-रेंजर के छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। आगामी दिनों में शिविर के अंतर्गत विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम, सामाजिक सेवा गतिविधियाँ एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

About The Author

You may have missed