कोटद्वार : डॉ पीतांबर दत्त बड़थ्वाल हिमालयन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार में वाणिज्य विभाग द्वारा आज दिनांक 13/03/2026 को “Micro Finance For Women Empowerment And Reduction in Rural Out- Migration: Micro Evidence From Uttarakhand State” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का भव्य शुभारंभ सरस्वती वंदना, माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन एवं सम्मानित अतिथियों के स्वागत, बैज अलंकरण, उत्तरीय वस्त्र एवं प्लांटर भेंट कर किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डी एस नेगी ने अपने स्वागत उद्बोधन में सेमिनार के शीर्षक की उपयोगिता, आवश्यकता एवं महत्व को विस्तार पूर्वक बताया। 
उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि संयुक्त निदेशक, उच्च शिक्षा, प्रोफेसर आनंद सिंह उनियाल ने अपने संबोधन में सेमिनार की प्रासंगिकता पर विस्तार से चर्चा करते हुए महिला सशक्तिकरण एवं पलायन रोकने के उपायों पर जोर दिया।
सेमिनार की समन्वयक प्रो प्रीति रानी ने अपने उद्बोधन में उपस्थित समस्त अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए उत्तराखंड की ग्रामीण महिलाओ के पलायन को रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। आयोजन सचिव डॉ० अंशिका बंसल ने सेमिनार के टॉपिक पर विस्तार से चर्चा की।
मुख्य वक्ता प्रो कृष्ण कुमार वर्मा ने महिला सशक्तिकरण पर अपना प्रेजेंटेशन दिया, प्रो शिव रतन अग्रवाल ने महिला सशक्तिकरण एवं माइक्रो फाइनेंस विषय पर विस्तार से चर्चा की एवं जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक श्री सोमनाथ गर्ग ने उत्तराखंड की ग्रामीण महिलाओं के पलायन को रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों को तथ्यों तथा आंकड़ों के साथ विस्तार पूर्वक वर्णित किया। प्रो जानकी पंवार ने भी अपने उद्बोधन में सेमिनार के शीर्षक की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।
अंत में सभी सम्मानित अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए। वाणिज्य विभाग के प्राध्यापक डॉ० एस० के० गुप्ता द्वारा आए हुए अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। मंच संचालन डॉ० रोशनी असवाल द्वारा किया गया।
सेमिनार के सफल आयोजन में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों , शिक्षणेत्तर कर्मचारियों, रिसर्च स्कॉलर्स एवं एनसीसी कैडेटस ने विशेष सहयोग किया।


More Stories
हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज में रोवर-रेंजर प्रवेश प्रशिक्षण शिविर का समापन
राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में शिविर के तीसरे दिन स्वयं सेवकों को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक
राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी गोलापार की एनएसएस शिविर के तीसरे दिन कार्यक्रम आयोजित