हरिद्वार, 16 मार्च: विष्णु लोक कालोनी निवासी दिव्यांग ई रिक्शा चालक मनीष की हत्या के मामले में मृतक के माता पिता ने पुलिस से पूरे मामले की गहराई से जांच कर हत्या में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की गुहार लगायी है।
मृतक ई रिक्शा चालक के पिता रामाश्रय एवं माता रानी ने प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि मनीष एक फरवरी से लापता था।
इसके बाद उन्होंने पुलिस में उसकी गुमशुदगी दर्ज करायी। गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि ज्वालापुर निवासी अयान ने काॅल करने के बहाने मनीष का मोबाइल लेकर भाग गया था। जब मनीष ने उसके घर जाकर मोबाइल वापस मांगा और पुलिस में जाने की धमकी दी तो अयान ने अपने साथी बिलाल के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी और शव प्लास्टिक के कट्टे में भरकर झाड़ियों में फेंक दिया था।
इसके बाद पुलिस ने मनीष का शव बरामद करने के साथ अयान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लेकिन बिलाल को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। मृतक मनीष माता पिता ने आरोप लगाया कि मनीष की हत्या केवल मोबाइल फोन की वजह से नहीं हुई। बल्कि षड़यंत्र के तहत की गयी है।
इसमें अयान तथा बिलाल के अलावा कई अन्य लोग शामिल हैं। इसलिए पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें सजा दिलाए।
मृतक के माता पिता ने कहा कि वे मेहनत मजदूरी कर परिवार चलाते हैं। मनीष की हत्या के बाद उसके तीन बच्चों के पालन पोषण की जिम्मेदारी भी उन पर आ गयी है।


More Stories
दर्दनाक हादसा- चलती बस में चालक को पड़ा दौरा, अनियंत्रित बस ने 5 मजदूरों को रौंदा, एक की मौत
निर्जला एकादशी 25 जून को हरिद्वार आने से पहले, जानिए पुलिस का पूरा ट्रैफिक और पार्किंग प्लान
हरिद्वार कुंभ 2027 को लेकर संत समाज में उत्साह, सरकार की तैयारियों को मिल रही सराहना