पौड़ी गढ़वाल, मजरा महादेव। राजकीय महाविद्यालय, मजरा महादेव में आज ‘राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन’ ‘जल शक्ति मंत्रालय’ भारत सरकार के तत्त्वाधान में नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत (16 से 31 मार्च2026) पखवाड़ा में “भाषण प्रतियोगिता” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजेश कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि भाषण विचारों को प्रभावी ढंग से साझा करने, आत्मविश्वास बढ़ाने और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का एक शक्तिशाली माध्यम है।
नमामि गंगे के नोडल अधिकारी इंद्रपाल सिंह रावत ने भी कहा कि भाषण व्यक्तिगत और व्यावसायिक विकास के लिए अत्यंत महत्त्वपूर्ण है, जो संवाद कौशल में सुधार कर लोगों को प्रेरित करने, समझाने और सकारात्मक बदलाव लाने में मदद करता है।
डॉ . राजेन्द्र ने मंच संचालन करते हुए स्वच्छता को परिभाषित किया और निर्णायक की भूमिका का निर्वहण किया।
भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लक्ष्मी चमोला षष्ठ सेमेस्टर,
द्वितीय स्थान संजना द्वितीय सेमेस्टर, तृतीय स्थान मोनिका षष्ठ सेमेस्टर प्राप्त किया।
महाविद्यालय के प्राध्यापकों में डॉ. गजराज, डॉ. अंकित कुमार सिंह, डॉ. सिद्धार्थ रजक डॉ . चन्द्र बल्लभ नैनवाल, डॉ. आशीष कुमार घिल्डियाल, डॉ. मनीषा रावत के साथ-साथ शिक्षणेतर कर्मचारी उदयराम पन्त, विक्रम सिंह रावत, वीरेन्द्र सिंह, मनोज रावत, गुलाब सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।
महाविद्यालय के छात्र- छात्राओं ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रतिभाग किया।


More Stories
बिजली विभाग का जेई 80 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विजिलेंस टीम ने की कार्यवाही
नागालैंड में आयोजित होने वाले पूर्वोत्तर युवा महोत्सव के लिए महाविद्यालय नानकमत्ता के कपिल राणा का चयन
गजा: ग्राम पंचायत पलास मे भी ग्राम सुधार समिति का गठन, रंग ला रही है शराब विरोधी मुहिम