आज दिनांक 20 मार्च 2026 को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता रायपुर की नमामि गंगे इकाई द्वारा भारत की तटीय नदी मां गंगा एवं उसकी सहायक नदियों के किनारे स्थित शहर /कस्वां /गांव में गंगा स्वच्छता पखवाड़ा आयोजन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में “स्वस्थ जीवन शैली हेतु रक्तदान” स्वास्थ्य शिवर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना एवं बालाजी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित रक्तदान महादान शिविर में नमामि गंगे इकाई द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा प्रोफेसर ए०स ० उनियाल जी द्वारा दीप प्रज्वलित कर रक्तदान स्वस्थ शरीर के लिए महादान है।
इस अवसर पर उन्होंने “रक्त ज्ञान से रक्तदान की ओर” हर व्यक्ति को समझना चाहिए रक्तदान करने से स्पर्श शक्ति एवं आत्मविश्वास बढ़ता है उन्होंने कहा राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत स्पर्श गंगा के नाम से जो कार्यक्रम आयोजित किया जाता था उसे अब नमामि गंगे के नाम से जाना जाता है।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर विनोद प्रकाश अग्रवाल ने भी रक्तदान पर अपने विचार व्यक्त किये।उन्होंने कहा रक्तदान महादान है जो किसी के जीवन में नई आशा और उम्मीद की किरण जगाता है।
नमामि गंगे कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉक्टर कविता काला ने स्वच्छता पखवाड़ा में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को विस्तृत रूप से सबके सम्मुख रखकर स्वच्छता के प्रति हमारी उत्तरदायित्व की भावना, जल संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जिम्मेदारियां को प्रत्येक छात्र छात्रा को समझना होगा कार्यक्रम का संचालन नमामि गंगे की सदस्य डॉक्टर श्रुति चौकियाल तथा धन्यवाद डॉ विनोद कुमार साहनी किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं कर्मचारी गण ने प्रतिभाग किया।


More Stories
मालदेवता पीजी कॉलेज में एक दिवसीय “रक्तदान महादान” शिविर का हुआ आयोजन
अहंकार छोड देश सेवा की प्रेरणा देता है भगवा ध्वज : डॉ. प्रियंका
पौखाल: “पाई डे” के उपलक्ष्य में स्वयंसेवियों द्वारा बंद पड़ी नालियों की सफाई के साथ ही बौद्धिक सत्रों का हुआ आयोजन