आज दिनांक 2 अप्रैल 2026 को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा स्वयंसेवियों के द्वारा फ्रेशर तथा फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया।
इसमें वे सभी स्वयंसेवी उपस्थित हुए जिन्होंने गत वर्ष और वर्तमान वर्ष में सात दिवसीय शिविरों में प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर के.सी दुतपुड़ी ने कहा कि यह महाविद्यालय में एक अच्छी परंपरा है जो कार्यक्रम अधिकारियों द्वारा चलाई जा रही है मैं इसके लिए स्वयंसेवियों के लिए शुभकामनाएं तथा कार्यक्रम अधिकारियों के लिए धन्यवाद देता हूँ।
कार्यक्रम में उपस्थित महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. दिलीप बिष्ट ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि यह एक अच्छी परंपरा है जिसमें स्वयंसेवी एक दूसरे के साथ सहयोग की भावना से काम कर रहे हैं।
डॉ. के.पी चमोलीने कहा कि स्वयंसेवी अपने कार्य के माध्यम से लगातार अपनी पहचान समाज में बनाए हुए हैं, चाहे वे राष्ट्रीय सेवा योजना हो या नमामि गंगे के कार्यक्रम हो या अन्य कार्यक्रम हो। इस अवसर पर अखिलेश्वर द्विवेदी ने कहा की हमारे स्वयंसेवी समाज में एक मिसाल कायम किए हुए हैं यह महाविद्यालय के लिए गौरव की बात है।
राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ विष्णु कुमार शर्मा ने कहा कि हमें इस बात का संतोष है कि हमारे स्वयंसेवी राज्य स्तर पर ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर अपने कार्यों से पहचाने जा रहे हैं अनेक राज्यों में एन.आई.सी के माध्यम से अपनी संस्कृति अपने खान-पान से अन्य राज्यों से आए स्वयंसेवियों के साथ समन्वय बनाने का प्रयास लगातार किए हुए हैं और एक भारत श्रेष्ठ भारत के मिशन को आगे बढ़ा रहे हैं इसी प्रकार हमारे स्वयंसेवी गत दो वर्षों से प्री.आर.डी के लिए बिहार तथा ग्वालियर के लिए चयनित हुए हैं।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ तनुजा मौर्या ने इस अवसर पर कहा की हमें इस बात का संतोष है कि हमारे स्वयंसेवी जहां भी जाएंगे, जिस क्षेत्र में अपनी सेवा देंगे वहां राष्ट्र सेवा को सर्वोपरि रखेंगे जो स्वयंसेवी अपना कार्यकाल पूरा कर रहे हैं उनके लिए मेरी शुभकामनाएं तथा जो इस साल राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े हुए हैं वे अपनी सेवा, समर्पण से एक नई मिसाल कायम करें।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. पूनम भूषण, डॉ. सीताराम नैथानी,श्री जितेंद्र सिंह, डॉ. सुधीर पेटवाल ,डॉ.ममता भट्ट , दो चंद्रकला नेगी, डॉ ममता थपलियाल, श्री परमजीत, डॉ. सतीश तिवारी, श्रीमती प्रीति बर्तवाल ,डॉ. अमरदीप, डॉ. संजय दत्त, श्री राजेंद्र कुमार, श्री दीपक कुमार, डॉ शशी बाला रावत, डॉ.मनीषा डोभाल , डॉ गिरिजा प्रसाद रतूड़ी, श्री आशीष बर्तवाल ,राष्ट्रीय सेवा से जुड़े कर्मचारी श्री जयवर्धन चौहान, श्री दीपक सेमवाल , श्रीमती शर्मिला बगवाड़ी , श्री दीपक रावत उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पूर्व स्वयंसेवी गणेश गोस्वामी, वर्तमान छात्र संघ अध्यक्ष प्रियांशु मोहन उपाध्यक्ष अभिषेक आर्य भी उपस्थित रहे। संपूर्ण कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ पूर्ण हुआ।


More Stories
हरिद्वार: युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या, युवती ने लगाया, मारपीट और मोबाइल छीनने का आरोप
हरिद्वार: मां को दफनाकर लौट रहे बाप-बेटे पर दबंगों का हमला, इलाके में आक्रोश का माहौल
कुंभ मेला-2027 के लिए आईपीएस योगेंद्र सिंह रावत मेला आईजी व आयुष अग्रवाल मेला एसएसपी नियुक्त