हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली उत्तराखंड सरकार ने दायित्वधारियों की नई सूची जारी की है। इस सूची में हरिद्वार जनपद के कई नेताओं को विभिन्न आयोगों और समितियों में सदस्य के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जारी सूची के अनुसार राव खाले खां को किसान आयोग का सदस्य बनाया गया है, जबकि योगेश रजवार को बाल संरक्षक आयोग में सदस्य की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा दीप प्रकाश नेवलिया को समाज कल्याण अनुश्रवण समिति में सदस्य नामित किया गया है।
वहीं मनोज गौतम को अनुसूचित जाति आयोग, प्रेमलता को महिला आयोग तथा रूचि गिरी को अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग में सदस्य के रूप में दायित्व सौंपा गया है। इसके साथ ही राजपाल कश्यप को अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद का सदस्य नियुक्त किया गया है।
सरकार द्वारा विभिन्न आयोगों और समितियों में दी गई इन नियुक्तियों को संगठन और सरकार के बीच समन्वय मजबूत करने के साथ-साथ विभिन्न वर्गों से जुड़े मुद्दों के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
स्थानीय स्तर पर इन नेताओं को दायित्व मिलने पर समर्थकों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है।


More Stories
जिस देश के निवासी स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों को भूल जाते हैं वे देश में नए शूरवीर नहीं पैदा कर सकते- जितेन्द्र रघुवंशी
13अप्रैल को हरिद्वार में स्वतंत्रता सेनानी शहीद परिवार सम्मेलन तथा 15 जून को दिल्ली में आयोजित होगी शहीद कुशल कुंवर जी की 83वीं पुण्यतिथि
कोटद्वार: बाल भारती स्कूल में लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान