May 6, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा धारमंडल में एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन

शहीद श्रीमती हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा धारमंडल टिहरी गढ़वाल में उच्च शिक्षा विभाग उत्तराखंड सरकार एंव उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद के संयुक्त तत्वाधान में तथा प्राचार्य डॉ० के० एस० जौहरी एंव महाविद्यालय देवभूमि उद्यमिता योजना के नोडल अधिकारी डॉ० अजय कुमार के दिशा निर्देशन में महाविद्यालय में देवभूमि उद्यमिता योजना के अंतर्गत एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

प्राचार्य महोदय द्वारा कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री दिग्विजय सिंह (परियोजना अधिकारी, देवभूमि उद्यमिता योजना, टिहरी गढ़वाल क्षेत्र) का स्वागत पुष्प गुच्छ प्रदान कर किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य महोदय द्वारा इस योजना के माध्यम से छात्र-छात्राओं को उनके क्षेत्र में स्वरोजगार के कार्य तथा उद्यमिता के प्रति रुचि पैदा करने के लिए प्रेरित किया गया जिससे कि छात्र-छात्रा स्वरोजगार तो करें ही साथ ही अन्य लोगों को रोजगार प्रदान करने वाले भी बने।

महाविद्यालय देवभूमि उद्यमिता योजना के नोडल अधिकारी डॉ० अजय कुमार ने महाविद्यालय में देवभूमि उद्यमिता योजना के अंतर्गत अब तक हुए कार्यक्रमों से अवगत करवाया।

इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री दिग्विजय सिंह (परियोजना अधिकारी, देवभूमि उद्यमिता योजना, टिहरी गढ़वाल क्षेत्र) द्वारा स्वरोजगार से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी।

दिग्विजय सिंह जी ने अपने प्रेरणादायक वक्तव्य में छात्रों को स्थानीय संसाधनों पर आधारित नवाचारपूर्ण व्यवसायिक विचार विकसित करने का आह्वान किया तथा उद्यम स्थापना, बाजार विश्लेषण एवं वित्तीय प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला।

मंच का संचालन महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ० जोगेंद्र कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं की एक परीक्षा आयोजित की गई, जिसके परिणाम शीघ्र घोषित किए जाएंगे। चयनित छात्र-छात्राएं आगामी चरण में तीन दिवसीय आवासीय बूट कैंप में भाग लेंगे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थिथ समस्त छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र भी बाटें गयें। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

About The Author