नैनीताल: डी.एस.बी. परिसर, कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल में दिनांक 09 मई 2026 को शोधार्थी चंचल कुमार की पीएच.डी. मौखिकी परीक्षा सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।
शोधार्थी ने अपना शोधकार्य प्रो. (डॉ.) टी. सी. पांडेय, प्रोफेसर, शिक्षक शिक्षा विभाग, एम.बी. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हल्द्वानी के निर्देशन में पूर्ण किया।
शोध का विषय “शिक्षक प्रशिक्षुओं के मानसिक स्वास्थ्य एवं आत्म-संकल्पना का शैक्षिक परिदृश्य में अध्ययन” था, जो वर्तमान समय में अत्यंत प्रासंगिक एवं समसामयिक विषय है।
वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक एवं तकनीकी युग में युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य, आत्मविश्वास तथा आत्म-संकल्पना से जुड़ी चुनौतियाँ निरंतर बढ़ रही हैं। ऐसे समय में शिक्षक प्रशिक्षुओं का मानसिक रूप से स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक होना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि वही भविष्य में समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
शोध में यह प्रतिपादित किया गया कि स्वस्थ आत्म-संकल्पना विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच, निर्णय क्षमता तथा सामाजिक समायोजन को सुदृढ़ करती है।
साथ ही मानसिक स्वास्थ्य का सीधा प्रभाव शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया, व्यक्तित्व विकास एवं शैक्षिक उपलब्धियों पर पड़ता है। शोधकार्य में शिक्षा व्यवस्था को अधिक संवेदनशील, सहयोगात्मक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने हेतु अनेक उपयोगी सुझाव प्रस्तुत किए गए।
मौखिकी परीक्षा में बाह्य परीक्षक के रूप में प्रो. धनंजय जोशी, डीन, शिक्षा संकाय, गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय, नई दिल्ली एवं दिल्ली टीचर्स यूनिवर्सिटी, दिल्ली के संस्थापक कुलपति उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. अतुल जोशी, डीन, कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल द्वारा की गई।
इस अवसर पर डॉ. मनीषा नारियाल, डॉ. विजय कुमार, डॉ. जीवन उपाध्याय, डॉ. अशोक उप्रेती, नेहा पांडेय, वीरेंद्र गुप्ता सहित अनेक शोधार्थी, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
शोधार्थी चंचल कुमार को पीएच.डी. उपाधि प्रदान किए जाने पर प्रो. एन. एस. बैंकोटी, प्राचार्य, एम.बी. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हल्द्वानी ने शुभकामनाएं प्रदान कीं।
इसके अतिरिक्त डॉ. अनीता जोशी, डॉ. शुभ्रा कांडपाल, डॉ. सविता भंडारी, डॉ. रेनू रावत, डॉ. तनुजा मेलकानी, डॉ. ललित मोहन जोशी एवं डॉ. पूनम रानी सहित अनेक शिक्षकों ने शोधार्थी एवं शोध निर्देशक को बधाई दी।


More Stories
हरिद्वार: शिवडेल स्कूल में मदर्स डे पर रक्तदान शिविर में रक्तदान शिविर का आयोजन
हाईलैंड पार्क ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट के खिलाफ वाद खारिज होने पर स्वामी कपिल मुनि ने जताया हर्ष
राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट मे रेड क्रॉस दिवस पर ‘मानवता पर एकजुटता’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित