हरिद्वार, 9 मई 26: जनहित संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष राहुल चौधरी ने धर्मनगरी में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने की मांग की है।
प्रेस क्लब में पत्रकार से वार्ता करते हुए राहुल चौधरी ने कहा कि नशा समाज के लिए अभिशाप है और युवा पीढ़ी का जीवन बर्बाद कर रहा है। युवाओं में नशे की लत के चलते कई परिवार बर्बाद हो चुके हैं।
राहुल चौधरी ने कहा कि धर्मनगरी में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए बड़े नशा माफियाओं पर नकेल लगाने की आवश्यकता है। युवाओं को नशे से बचाने के लिए धर्मनगरी में गांजा, स्मैक, शराब के अवैध कारोबार को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया जाए।
राहुल चौधरी ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री भी प्रदेश को नशा मुक्त करना चाहते हैं। युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए सभी को आगे आकर संघर्ष करना होगा। उन्होंने कहा कि नशे का धंधा करने वाले छोटे कारोबारियों के साथ बड़े कारोबारियों पर भी पुलिस को कार्यवाही करनी चाहिए।
जाट महासभा के अध्यक्ष देवपाल सिंह राठी एवं सामाजिक कार्यकर्ता जेपी बडोनी ने कहा कि नशे को समाप्त करने के लिए सरकार को ठोस नीति बनानी होगी।
नशे का अवैध करोबार करने वालों को चिन्हित कर पुलिस को समान रूप से कार्यवाही करनी चाहिए। पंडित अधीर कौशिक, जेपी बड़ोनी, एडवोकेट पुनीत कंसल, अशोक शर्मा, संजीव कुमार, योगेंद्र राणा, मोहित चौहान, कन्हैया चंचल, उदित भारद्वाज आदि ने भी राहुल चौधरी की मुहिम का समर्थन किया।


More Stories
कर्तव्यनिष्ठा का सम्मान: हरिद्वार पुलिस के हेड कांस्टेबल राजवीर बने अपर उपनिरीक्षक (ASI)
हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित बनाने हेतु जिलाधिकारी के नेतृत्व एवं निर्देशन में चलाया जा रहा है स्वच्छता अभियान
दर्दनाक हादसा- चलती बस में चालक को पड़ा दौरा, अनियंत्रित बस ने 5 मजदूरों को रौंदा, एक की मौत