May 12, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

राजकीय कला कन्या महाविद्यालय, कोटा में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर भव्य कार्यक्रम

देवेंद्र सक्सेना, कोटा: राजकीय कला कन्या महाविद्यालय, कोटा में दिनांक 11.05.2026 को कला, साहित्य संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग, राजस्थान सरकार तथा आयुक्तालय, कालेज शिक्षा, राजस्थान जयपुर के मार्गदर्शन व भारतीय ज्ञान परंपरा, संस्कार भारती एवं सांस्कृतिक मंच के तत्वावधान में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व एवं ज्योतिर्लिंग के अमृत महोत्सव के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम संयोजक डॉ. प्रेरणा शर्मा द्वारा प्राचार्य डॉ. सीमा चौहान के स्वागत से कार्यक्रम का आरम्भ हुआ। प्राचार्य डॉ. सीमा चौहान, कार्यक्रम संयोजक डॉ. प्रेरणा शर्मा, डॉ. मनीषा शर्मा ने सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के आध्यात्मिक पौराणिक भौगोलिक वैज्ञानिक महत्व को उपस्थित अधिकारियों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों से साझा किए। सोमनाथ मंदिर के ऐतिहासिक, पौराणिक सांस्कृतिक महत्व को दर्शाती हुई अतिसुन्दर लघु फिल्म डॉ. गिरेन्द्र पाल सिंह द्वारा दिखाई गई, जिसको पूरे मनोयोग से छात्राओं एवं महाविद्यालय के कर्मचारियों ने देखा।

लघु फिल्म से संबंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन एवं संचालन अन्जु कविया द्वारा किया गया। लाईव पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं द्वारा सोमनाथ मंदिर के अत्यधिक सुन्दर पोस्टर बनाए गए, जिसका महाविद्यालय के सभी सदस्यों एवं छात्राओं द्वारा अवलोकन किया गया।

संगीत विभाग द्वारा शिव भक्ति से ओतप्रोत सामुहिक भजन, शिव कैलाश के वासी, रूद्राष्टक् की प्रस्तुति हुई। डॉ. राजेन्द्र माहेश्वरी द्वारा भालचन्द्र जटागंग पद की मंत्रमुग्ध करने वाली प्रस्तृति दी।

डॉ. पुनीता श्रीवास्तव द्वारा भक्तिगीत, श्री संतोष कुमार मीना ने राग नट भैरव में शास्त्रीय संगीत की लोकप्रिय बंदिश ‘बाजे डमरू डम शिव नाचे रे…., डॉ. प्रेरणा शर्मा ने सितार पर शिव स्तुति, शिव तांडव स्तोत्र से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। देवेंद्र कुमार सक्सेना, श्री महूराज राव ने पूरे कार्यक्रम में सधा हुआ तबला वादन किया।

प्रतिभागी एवं विजेता छात्राओं को महाविद्यालय ने पुरस्कृत किया। संस्कार भारती, कोटा द्वारा विजेता छात्राओं को प्रशस्ति पत्र दिये गये। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम – दीपिका शिवालिया, द्वितीय भावी प्रजापति एवं तृतीय- 1- भूमिका मालव एवं कुसुम मालव तथा सांत्वना पुरस्कार शाखा चौधरी ने प्राप्त किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में देवेन्द्र कुमार सक्सैना, महामंत्री संस्कार भारती, डॉ. बीनू कुमावत, डॉ. धर्मसिंह मीणा, डॉ. प्रियंका वर्मा, डॉ. श्रुति अग्रवाल, डॉ. मिथिलेश सोलंकी, डॉ. गिरेंद्रपाल सिंह, डॉ. कविता मीणा, डॉ. अंजू कविया, श्री पुखराज सेन, श्री रामकुमार, श्री अशोक सुमन, श्रीमती बृजेश, श्री राजेन्द्र तंवर, छात्रा प्रियांशी, खुशहाली, तन्वी, छबि नामा सहित कई लोगों का सहयोग प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर डॉ. सपना कोतरा, डॉ. राजमल मालव, सुश्री अर्चना सहारे, डॉ. उमा बडौलिया, डॉ. सुबोध कुमार, श्रीमती मीरा गुप्ता, श्री राजेन्द्र कुमार मीना, श्री भंवर सिंह सोलंकी, श्री सुनील कुमार माथुर आदि ने उपस्थित होकर कार्यक्रम का आनन्द लिया।

About The Author