May 12, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

केदारनाथ यात्रा से लौट रही महिला बिहार से सकुशल बरामद

केदारनाथ यात्रा से लौट रही महिला बिहार से सकुशल बरामद

लक्सर। केदारनाथ धाम यात्रा से लौटते समय पति से कहासुनी होने के बाद लापता हुई महिला को हरिद्वार पुलिस ने बिहार के बेगूसराय से सकुशल बरामद कर लिया।

कानपुर निवासी मनीष अग्रहरि ने कोतवाली लक्सर में पत्नी प्रज्ञा (28 वर्ष) के अपहरण की सूचना दी थी, जिस पर मुकदमा दर्ज किया गया। SSP हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस व SOG रुड़की की संयुक्त टीम ने तलाश अभियान चलाया।

जांच के दौरान महिला को बेगूसराय, बिहार से सकुशल बरामद किया गया। पूछताछ में महिला ने बताया कि केदारनाथ यात्रा से लौटते समय देहरादून में पति से विवाद होने पर वह अलग चली गई थी।

महिला की सकुशल बरामदगी पर परिजनों ने हरिद्वार पुलिस का आभार जताया।

About The Author