नवल टाइम्स न्यूज़, गजा: टिहरी वन प्रभाग रेंज के फलसारी (गजा) वन वीट क्षेत्र में जयकोट व फलसारी गांवों की महिला समूहों ने बड़ी मात्रा में पिरुल इकट्ठा किया है, अन्य गांवों की महिलाओं द्वारा इकट्ठा किया गया पिरुल बन विभाग ट्रकों में ले गया था।
14 जून को फलसारी व जयकोट के महिलाओं द्वारा इकट्ठा किया गया दो ट्रक पिरुल ले जाया गया, शेष पिरुल कल 16 जून को ले जाया जाना था, लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों को महिलाओं को होने वाला यह लाभ रास नहीं आया और आज दोपहर में सभी पिरुल के अलग अलग ठेरों पर आग लगा दी।
महिलाओं द्वारा इसकी सूचना नगर पंचायत गजा अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान को दी तथा पुलिस चौकी व वन विभाग के कर्मचारियों को भी सूचना दी गई है।
नन विभाग के वन दरोगा बिरेंद्र सिंह विष्ट व वनवीट अधिकारी बलवीर पंवार ने बताया कि उन्होंने अपने स्तर से रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है, नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान ने घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए निंदा की है।
कहा कि पिरुल इकट्ठा करने से महिलाओं को स्वरोजगार के साथ आर्थिक स्थिति का लाभ हो रहा है लेकिन आगजनी की घटना दुखदायी स्थिति है।
बताया कि कुछ पिरुल फलसारी गांव व अधिक पिरुल जयकोट की महिलाओं का जलाया गया है, लगभग सात आठ जगहों पर अलग अलग समूहों ने ढेर लगाकर रखा था।
वन विभाग ने बताया कि लगभग 40 या 50 कुंतल पिरुल जलाया गया है जिससे हजारों रुपये का नुकसान हो गया है। पिरुल इकट्ठा करने के लाभ का समाचार प्रकाशित किया गया था।


More Stories
महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में विशेषज्ञ व्याख्यान एवं अभिभावक उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
शिक्षक निलंबन के विरोध में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ कोटा ने प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
राजकीय कला कन्या महाविद्यालय, कोटा में “आध्यात्मिक जागरूकता के माध्यम से नशा मुक्ति” विषय पर व्याख्यान का आयोजन