हरिद्वार: सिडकुल क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में ड्यूटी के दौरान करंट लगने से 28 वर्षीय कर्मचारी की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार बुधवार को मेट्रो अस्पताल से सूचना मिली कि एक व्यक्ति को मृत अवस्था में लाया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और जांच की। मृतक की पहचान अमित कुमार (28) पुत्र राम सुरेश चौधरी, निवासी डबोली खुर्द, थाना लालगंज, जिला बस्ती (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी रोशनाबाद, सिडकुल के रूप में हुई।
प्रारंभिक जांच में पता चला कि अमित कुमार सिडकुल स्थित साइनोकेम कंपनी के प्लांट-1 में इंसुलेशन का कार्य करता था। बुधवार को ड्यूटी के दौरान वह अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गया। कंपनी के इंजीनियर अजीत ठाकुर उसे तत्काल मेट्रो अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मौत का कारण करंट लगना प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।


More Stories
30 जुलाई से 11अगस्त तक चलेगा कांवड़ मेला, 25 जुलाई तक पूरी हों सभी तैयारियां, डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
हरिद्वार: पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन ने गोल्डन कार्ड योजना की विसंगतियों पर उठाई आवाज, सामूहिक ऑप्ट आउट की दी चेतावनी
गिरफ्तारी की मांग तेज होने पर, पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन ने अनुसूचित समाज से मांगी माफी