July 11, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

देहरादून में हरिद्वार की 6 वर्षीय दर्शिता ने जीता मिस इंडिया इंटरनेशनल( किड्स) का खिताब

हरिद्वार, 10 जुलाई:  आर.के. फैशन इवेंट द्वारा 5 जुलाई को देहरादून स्थित होटल एलिसी (Hotel Elysee) में आयोजित मिस्टर एंड मिस इंडिया इंटरनेशनल प्रतियोगिता में मात्र 6 वर्षीय दर्शिता सैनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए “Miss India International (kids) 2026” का खिताब अपने नाम किया।
दर्शिता सैनी के पिता शिवम सैनी हैं। कम उम्र में मंच पर आत्मविश्वास, आकर्षक प्रस्तुति और बेहतरीन प्रदर्शन के कारण दर्शिता ने निर्णायकों का दिल जीत लिया और विजेता बनने का गौरव हासिल किया।

दर्शिता की उपलब्धियां यहीं तक सीमित नहीं हैं। उन्हें Miss Universe Winner 2026, Miss Ghaziyabad Winner 2026, Miss Doon Winner 2026, Miss Ambala तथा Star Fame of India International Winner 2026 जैसे सम्मान भी मिल चुके हैं।
मॉडलिंग के साथ-साथ दर्शिता फिल्म जगत में भी अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में उनकी दो बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग चल रही है। इसके अलावा उन्होंने अभिनेता अभान मलिक के साथ एक म्यूजिक वीडियो/गाने में भी काम किया है।
इतनी कम उम्र में लगातार राष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल कर दर्शिता सैनी ने अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर नवल टाइम्स न्यूज़ एवं अन्य शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

About The Author