पैठाणी, पौड़ी गढ़वाल, 16 जुलाई 2026: आज राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी, पौड़ी गढ़वाल की नमामि गंगे इकाई द्वारा हरेला पखवाड़ा के अंतर्गत ‘एक पेड़ माँ के नाम’ थीम पर प्राचार्य प्रो. (डॉ.) विजय कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में बृहद वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया।
प्राचार्य प्रो. (डॉ.) विजय कुमार अग्रवाल ने सर्वप्रथम अपनी माता के नाम एक पौधा रोपित कर उसे गोद लिया। उन्होंने समस्त महाविद्यालय परिवार से आह्वान किया कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी माँ के नाम एक पौधा लगाकर उसे गोद ले तथा उसके परिपक्व वृक्ष बनने तक नियमित रूप से उसकी देखभाल करे। उन्होंने कहा कि तभी हमारा यह प्रयास पर्यावरण संरक्षण की दिशा में वास्तव में सार्थक सिद्ध होगा।
यह हरेला पखवाड़ा 16 से 23 जुलाई तक मनाया जाएगा जायेगा। नमामि गंगे के नोडल अधिकारी डॉ. खिलाप सिंह ने सभी को हरेला पर्व की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इस पावन अवसर पर हमें वृक्षारोपण के साथ-साथ “पेड़ लगाओ, जल बचाओ और जीवन खुशहाल बनाओ” का संकल्प लेना चाहिए, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ निर्मल एवं अविरल गंगा का सपना साकार किया जा सके।
महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी एवं वनस्पति विशेषज्ञ डॉ. प्रकाश फोंदणी ने सभी का स्वागत करते हुए कार्यक्रम का संचालन किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते वैश्विक तापमान (ग्लोबल वार्मिंग) के दौर में हरेला जैसा लोकपर्व जैव विविधता संरक्षण एवं हरित क्रांति का महत्वपूर्ण प्रतीक है। उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए महाविद्यालय परिसर में चौड़ी पत्ती वाले बहुउपयोगी पौधों का रोपण किया गया, जो पारिस्थितिकीय, औषधीय तथा आर्थिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला के शुभ अवसर पर विभिन्न औषधीय व सुगंधित फलों एवं फूलों के पौधों का वृक्षारोपण किया गया |
वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत मुख्य रूप से पीपल, तुलसी, बाँज, काफल, बुरांश, आँवला, आम, रीठा, जामुन, गुड़हल, पय्या, देवदार, कनेर तथा स्नेक कैक्टस सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकों में डॉ. कुमार गौरव जैन, डॉ. दिनेश रावत, डॉ. कल्पना रावत, डॉ. पुनीत चंद्र वर्मा, डॉ. सतवीर, डॉ. उर्वशी, डॉ. कामिका तथा डॉ. आलोक कंडारी तथा कर्मचारियों में पल्लब नैथानी, राहुल रावत, प्रवीन, प्रदीप, मनवर, जसपाल, भोपाल, अर्चना, सीमा एवं ट्विंकल सहित नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं ने अपनी माताओं के नाम एक-एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया।


More Stories
हरेला पर्व के पावन अवसर पर थाना खानपुर परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन
हरेला पर्व पर हरिद्वार में 30 हजार पौधों का हुआ पौधरोपण, हरित हरिद्वार ऐप पर 15 हजार लोगों ने पौधों के संरक्षण की ली जिम्मेदारी
हरिद्वार: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया पर्व,पर्यटन मंत्री एवं सतपाल महाराज ने रुद्राक्ष का पौधारोपण कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ