हरिद्वार, 25 जुलाई 2026: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में शनिवार को नगर मजिस्ट्रेट हर गिरी के नेतृत्व में चमगादड़ टापू क्षेत्र में आज भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान प्रशासन की टीम ने मौके पर मौजूद अवैध अतिक्रमण को हटाया तथा संबंधित लोगों को भविष्य में सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण न करने की चेतावनी भी दी। कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों एवं संबंधित विभागों की टीम मौजूद रही।
प्रशासन का कहना है कि कांवड़ मेले को सुगम, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
मेले के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही में किसी प्रकार की बाधा न आए और यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे, इसके लिए संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


More Stories
स्वतंत्रता सेनानी शहीद परिवारों के हितों की हर प्रकार रक्षा करेगी सरकार- मदन कौशिक
हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का सफलतापूर्वक समापन
हरिद्वार: जनपद के सभी स्कूलों, कॉलेजों, और तकनीकी शिक्षण संस्थानों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित, कांवड़ मेला के चलते लिया निर्णय