हरिद्वार, 28 जुलाई। लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह ठाकुर ने कहा कि पार्टी उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव पूरी मजबूती से लड़ेगी।
प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए लोजपा प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह ठाकुर ने कहा कि पार्टी चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। बूथ स्तर तक तैयारी कर ली गयी है। कार्यकर्ता जनता के हितों की आवाज उठा रहे हैं। जल्द ही पर्वतीय क्षेत्र के मुद्दों को लेकर समीक्षा बैठक की जाएगी।
विशाल सिंह ठाकुर ने सराय रोड की खराब हालत पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। क्षेत्र के लोग लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं। लेकिन विभाग के अधिकारी अनजान बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द सराय रोड को ठीक किया जाए। वरना कावड़ के बाद आंदोलन किया जाएगा।
लोग जनशक्ति पार्टी जनता की समस्याओं को हल करने में सहयोग प्रदान कर रही है पार्टी के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अंकुर कणवाल ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राजनीति को सेवा का माध्यम मानता है।
उत्तराखंड में मजबूती के साथ चुनाव लड़ा जाएगा। अधिकांश विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी तय कर दिए गए हैं। जनपद एवं बूथ स्तर पर चुनाव की तैयारी की जा रही है। चुनाव में पलायन, बेरोजगारी आदि को मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। प्रैसवार्ता के दौरान राजीव भार्गव, सीपी सिंह, नीतू सिंह, संजय कुमार गौतम, अवधेश कुमार, सुनीता कुमारी, विनेश कुमार आदि मौजूद रहे।


More Stories
हरित परिवहन को मुख्यमंत्री धामी ने 11 स्वच्छ ईंधन वाहनों को किया फ्लैग ऑफ
हरिद्वार- ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा शिविर का आयोजन550 क्षेत्रवासियों ने ली सरकारी योजनाओं की जानकारी
मिलावट पर सख्ती: हरिद्वार के 10 खाद्य कारोबारियों पर ₹2.65 लाख का जुर्माना