पोखड़ा, 12 अगस्त 2026 : आज राजकीय महाविद्यालय पोखड़ा के परिसर में उत्तराखण्ड शासन की महत्वाकांक्षी योजना देवभूमि उद्यमिता योजना के अन्तर्गत एक दिवसीय ओरियन्टेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमें प्रोजेक्ट ऑफिसर के रूप में डॉ० डी०पी० चौहान (भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान, अहमदाबाद, गुजरात) ने सभी विद्यार्थियों को उद्यमिता का महत्व बताते हुए उत्तराखण्ड के परिवेश में उद्यमिता स्थापित किए जाने के लिए प्रेरित किया। उन्होने प्रभावी एवं रूचिकर वक्तव्य द्वारा विद्यार्थियों को उद्यमिता के साथ जुडने की सलाह दी।
महाविद्यालय नोडल आशा आर्य ने अपने क्षेत्र में सम्भावित उद्यमों कों अपना कर उत्तराखण्ड के विकास में सहभागी बनने की अपेक्षा की। प्राचार्य प्रभारी के रूप में डॉ० राजममता ने विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया एवं प्रोजेक्ट ऑफिसर का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देने की आपेक्षा की।
इस अवसर पर सभी डॉ० राजममता, आशा आर्य, डॉ० श्रेयांश त्रिपाठी, डॉ० देवानन्द दुर्ग, डॉ० राजेन्द्र सिंह बिष्ट, श्री पंकज सिंह बिष्ट, श्री मान सिंह, श्री राहुल, श्रीमती कुसुम, श्रीमती हेमलता एवं सभी विद्यार्थी उपस्थित रहें।


More Stories
राजकीय कन्या महाविद्यालय ,कैथून कोटा में योग एवं मेडिटेशन सत्र आयोजित किया गया
उत्तरकाशी: महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में हर घर तिरंगा अभियान-2026 के चतुर्थ दिवस ‘पेंटिंग्स ऑन वॉल’ प्रतियोगिता आयोजित
नैनीताल: महाविद्यालय कोटाबाग में ए.बी.एस.एस. साप्ताहिक कार्यक्रम श्रृंखला के प्रथम दिन “संवाद प्रतियोगिता” आयोजित