कोटा: हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत राजकीय कला कन्या महाविद्यालय, कोटा एवं रोटरी क्लब, कोटा के संयुक्त तत्त्वावधान में महाविद्यालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में फल उद्यान एवं हर्बल गार्डन विकसित किया गया। फल उद्यान में आम, अमरूद, नींबू एवं मौसमी आदि के पौधे लगाए गए। वहीं हर्बल गार्डन में तुलसी, पुदिना, एलोविरा हटजोड़, लेमन ग्रास सहित विभिन्न औषधीय पौधों का रोपण किया गया। इन उद्यानों का उद्देश्य परिसर को हरित एवं सुंदर बनाने के साथ-साथ छात्राओं को फलदार एवं औषधीय पौधों के महत्व से परिचित कराना है।
पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा पर्यावरण जागरूकता रैली भी निकाली गई। छात्राओं ने रैली के माध्यम से “पेड़ लगाओदृपर्यावरण बचाओ स्वच्छ परिसरदृहरित परिसर” तथा “जल, जंगल और जमीन बचाएं” जैसे संदेशों के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
रैली में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल करने का संदेश दिया।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सीमा चौहान ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की आवश्यकता ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। महाविद्यालय में फल एवं हर्बल गार्डन विकसित करने तथा छात्राओं द्वारा जागरूकता रैली निकालने से उनमें प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित होगी। उन्होंने कहा कि “हरित परिसर स्वस्थ एवं जागरूक समाज की पहचान है।
पर्यावरण समिति प्रभारी डॉ. दीपा स्वामी ने बताया कि फल एवं हर्बल गार्डन के माध्यम से छात्राओं को पौधों की उपयोगिता, औषधीय गुणों तथा जैव विविधता के संरक्षण की व्यावहारिक जानकारी मिलेगी।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है।
रोटरी क्लब, कोटा के अध्यक्ष श्री लक्ष्मण सिंह खींची ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता आवश्यक है। महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि “आज लगाए गए पौधे आने वाले कल की स्वच्छ हवा और स्वस्थ जीवन का आधार हैं।
रोटरी क्लब द्वारा भविष्य में भी महाविद्यालय के साथ मिलकर पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता की गतिविधियों में सहयोग जारी रखा जाएगा। इस कार्यक्रम में रोटरी क्लब के उपाध्यक्ष श्री मुकेश चौधरी एवं कार्यक्रम अधिकारी श्री मुकेश व्यास की सक्रिय भागीदारी रही।
कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं एवं महाविद्यालय परिवार ने हरित, स्वच्छ एवं पर्यावरण-अनुकूल परिसर के निर्माण का संकल्प लिया।


More Stories
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अमेरिका की धरा पर गूंजा भारत का वंदेमातरम…. ..देवेंद्र सक्सेना
धनौरी पी.जी. कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का सफल आयोजन
राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़: हर घर तिरंगा अभियान-2026 के पांचवें दिन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन