हरिद्वार, 22 अगस्त। रविवार को आयोजित किए जा रहे मुलतान जोत महोत्सव के तहत देश भर से आए लाखों श्रद्धालु हरकी पैड़ी मां गंगा से दूध की होली खेलेंगे और जोत प्रवाहित करेंगे।
प्रेस क्लब में पत्रकारों को जानकारी देते हुए अखिल भारतीय मुलतान संगठन के अध्यक्ष डा.महेंद्र नागपाल ने बताया कि जोत महोत्सव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। शहर में तोरण द्वार सजाए गए हैं। जगह-जगह सुंदर कांड का पाठ, हवन व एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा।
श्रद्धालु भव्य जुलुस के रूप में हरकी पैड़ी पहुंचकर मां गंगा से दूध की होली खेलेंगे और जोत अर्पित करेंगे। डा.महेंद्र नागपाल ने बताया कि कार्यक्रम में असम के पूर्व राज्यपाल जगदीश मुखी, भाजपा महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद तरूण चुघ, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक सहित कई अतिथी व गणमान्य लोग शामिल होंगे। पत्रकारवार्ता में ओमप्रकाश अरोड़ा, रतनदेव चावला, सतपाल अरोड़ा सहित संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।



More Stories
कुंभ-2027 की तैयारी : एनएचएआई की हरिद्वार बाईपास परियोजना का मेलाधिकारी और आईजी ने किया स्थलीय निरीक्षण
हरिद्वार में 26 अक्टूबर से खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों पर ‘मैन्युफैक्चरिंग व एक्सपायरी डेट’ लिखना अनिवार्य: उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
हरिद्वार में दीपावली से पहले शुरू होगी ‘गंगा सारथी’ इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट सेवा, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत