राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा में नशामुक्ति अभियान वार्षिक योजना के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किए गए दिनांक 24/08/2026 को प्राचार्य
डॉ०के०एस० जौहरी जी की अध्यक्षता में महाविद्यालय में ‘मानस 1933’ संबंधी जानकारी छात्र-छात्राओं को साझा करने के उद्देश्य से एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
जिसके अंतर्गत एंटी ड्रग सेल की प्रभारी श्रीमती रश्मि (असिस्टेंट प्रोफेसर भूगोल) ने बताया कि मानस एक पोर्टल है जो नशा विरोधी गतिविधियों हेतु कार्यरत है, इसकी शुरुआत 18 जुलाई 2024 को हुई जो गृह मंत्रालय के अधीन कार्य करता है।
मानस 1933, एक टॉल फ्री हेल्पलाइन नंबर है जिसके अंतर्गत नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के कर्मचारियों द्वारा सहायता प्रदान की जाती है।
प्राचार्य जी ने छात्र छात्राओं के मानसिक स्वास्थ्य हेतु योग एवं मेडिटेशन का सुझाव दिया एवं नशा संबंधी गतिविधियों से दूर रहने की सलाह दी, बताया कि न सिर्फ़ खुद को बुरी आदतों से बचाना चाहिए बल्कि सामाजिक जागरुकता हेतु भी महाविद्यालय के युवा छात्र-छात्राओं को प्रयासरत रहना चाहिए।
इसी क्रम ई- शपथ कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय के सभी नए छात्र छात्राओं ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की वेबसाइट पर एंटी ड्रग की शपथ ली एवं जन जागरुकता सप्ताह के दौरान हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया।
एंटी ड्रग सेल सदस्य डॉ० प्रमोद सिंह, श्री कुंदन लाल,श्री मिलन,सहित सभी प्राध्यापक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्र छात्राओं द्वारा नशामुक्त उत्तराखंड अभियान में प्रतिभाग किया गया।
इन कार्यक्रमों के सफल संचालन में महाविद्यालय के छात्र- छात्राओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


More Stories
हरिद्वार: धनौरी पीजी कॉलेज में ग्रुप-सी कर्मचारियों के लिए तकनीकी एवं डिजिटल प्रशिक्षण सत्र आयोजित
हरिद्वार में संपादकों का महाकुंभ: प्रिंट मीडिया आज भी सबसे विश्वसनीय – महामंडलेश्वर करौली शंकर महाराज
राजकीय महाविद्यालय, पौखाल में नव प्रवेशित छात्र–छात्राओं के लिए अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन