देहरादून: शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता रायपुर, पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर महाविद्यालय से स्थानांतरित होने वाले प्राध्यापकों का विदाई समारोह आयोजित किया गया ।
विदाई समारोह में प्रो0 सविता वर्मा, प्रो0 ज्योति खरे, डॉ० अनीता चौहान, डॉ० आशुतोष मिश्रा, डॉ शैलेन्द्र सिंह, डॉ०रीना को सम्मानित किया गया। नवागंतुक प्राध्यापकों में डॉ ० विश्वनाथ राणा तथा आशा रंगोली का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर प्राचार्य प्रो ० वी० पी० अग्रवाल ने शिक्षक दिवस के शुभावसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में सभी विविध महाविद्यालय से आये शिक्षकों का स्वागत किया। प्राचार्य जी ने कहा कि इस संस्थान के निर्माण आप सभी शिक्षकों का कर्मयोग तथा ऊर्जा का अवदान शामिल है।
वरिष्ठ प्राध्यापिका प्रो0 मधु थपलियाल ने सभी प्राध्यापकों की योगदान की सराहना करते हुए कहा कि महाविद्यालय के विकास में हम सभी को एकजुट होकर उत्कृष्ट लक्ष्य हाशिल करना है।
इस अवसर पर प्रो0 रोशनलाल, प्रो0 प्रीतिपाल सिंह, प्रो0 विजेन्द्र लिंगवाल, डॉ० कविता काला, डॉ0 डिम्पल भट्ट, डॉ० दिनेश वर्मा, डॉ० महीधर प्रसाद तिवारी, डॉ० ममता भट्ट, डॉ० आशु सिंह, डॉ पूजा रानी, डॉ० सुमन गुसाईं, डॉ० विनोद शाह, डॉ० मधुबाला जुवांठा, डॉ० रेखा सिंह, डॉ ० लीना रावत, डॉ0 उमा पपनोई, डॉ० शिव प्रमाद पुरोहित , श्री डी० एस ० नेगी आदि उपस्थित थे। कार्यकम के संचालन स्टाफ क्लब के सचिव डॉ0 डी० सी० बेबनी ने किया।


More Stories
शिवडेल स्कूल जगजीतपुर एवं डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित
भारतेंदु समिति का भव्य शताब्दी समारोह एवं 176 वें भारतेंदु हरिश्चंद्र जयंती महोत्सव में 20 प्रतिभाएं होंगी सम्मानित
हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज में हुआ शिक्षक दिवस का आयोजन