हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज में भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के सचिव श्री आदेश कुमार द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर पृथ्वी सिंह विकसित ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के निदेशक श्री इवान्शु सैनी, महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) विजय कुमार ,शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सचिव श्री आदेश कुमार ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएँ दीं तथा डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन का जीवन एवं उनके शैक्षिक विचार आज भी समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणादायक हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को केवल विषयगत ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व, संस्कार एवं चरित्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) विजय कुमार ने भी डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन एवं उनके शैक्षिक विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक समाज एवं राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करने वाले महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। उन्होंने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों के सम्मान में विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रस्तुतियाँ दी गईं। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके मार्गदर्शन एवं योगदान को सराहा। कार्यक्रम में शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की गई।
कार्यक्रम का मंच संचालन सुश्री मोनिका रानी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया। समारोह में महाविद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।


More Stories
शिवडेल स्कूल जगजीतपुर एवं डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित
भारतेंदु समिति का भव्य शताब्दी समारोह एवं 176 वें भारतेंदु हरिश्चंद्र जयंती महोत्सव में 20 प्रतिभाएं होंगी सम्मानित
राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत के साथ दीक्षारंभ कार्यक्रम का हुआ आयोजन