September 9, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

सिंगल यूज प्लास्टिक हमारे स्वास्थ्य के लिए ही नहीं बल्कि पर्यावरण के लिए भी हानिकारक- प्रो० विनोद प्रकाश अग्रवाल

आज दिनांक 9 सितंबर 2026 को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता रायपुर देहरादून में ‘हिमालय दिवस’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

महाविद्यालय परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में प्राध्यापकों कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं की सहभागिता पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम का प्रारंभ सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग न करने हेतु शपथ ग्रहण से किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर विनोद प्रकाश अग्रवाल की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम NSS इकाई के द्वारा संपादित किया गया।

प्राचार्य महोदय ने अपने संबोधन में बताया कि किस तरह सिंगल यूज प्लास्टिक हमारे स्वास्थ्य के लिए ही नहीं अपितु पर्यावरण के लिए भी हानिकारक है।

इस अवसर पर एनएसएस इकाई द्वारा महाविद्यालय प्रांगण में स्वच्छता कार्यक्रम भी चलाया गया। उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर यतीश वशिष्ठ, प्रोफेसर मधु थपलियाल, प्रोफेसर विजेंदर लिंगवाल, प्रोफेसर प्रितपाल सिंह, डॉ शिव प्रसाद, डॉ अंशु सिंह, डॉ सुमन गुसाई, डॉ विनोद कुमार शाह सहित समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

About The Author