19 सितम्बर को “सखी सारथी – प्रेम से बंधी डोर” संस्था के तत्वावधान में प्रेस क्लब हरिद्वार में “साहित्य सुरा-4” नामक साहित्य समागम का होगा आयोजन
हरिद्वार। दिल्ली की प्रसिद्ध संस्था, “सखी सारथी – प्रेम से बंधी डोर” द्वारा प्रेस क्लब हरिद्वार, में “साहित्य सुरा-4” नामक साहित्य समागम का आयोजन किया जा रहा है ।
प्रातः 11 बजे से यह कार्यक्रम प्रारम्भ होगा. गीतकार रमेश रमन की अध्यक्षता में दिन भर चलने वाले कार्यक्रम में देश विदेश से कवि-कवियित्रियाँ भाग ले रहे हैं ।
मुख्य अतिथि के रूप में डॉ रागिनी भूषण जमशेदपुर, तथा अन्य विशिष्ट अतिथिगण – अंबर खरबन्दा देहरादून, सोनिया सोनम अक्स पानीपत, भूदत्त शर्मा हरिद्वार, कपिल कुमार बेल्जियम, विजेंद्रपाल शर्मा सहारनपुर, आदि कवि पधार रहे हैं ।
कार्यक्रम का संचालन संस्थापिका शुभ्रा पालीवाल एवं शायर ख़ुर्रम नूर द्वारा किया जाएगा ।


More Stories
कोटा: दस दिवसीय संस्कृत सम्भाषण शिविर का शुभारम्भ
भारतीय ज्ञान परम्परा पर मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय और चमन लाल स्वायत्त महाविद्यालय द्वारा संयुक्त कॉन्फ्रेंस का आयोजन
सावक मंच ने सिटी मजिस्ट्रेट हरगिरी को सौंपा ज्ञापन, नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश और अर्धकुंभ कार्यों में पारदर्शिता की मांग