September 26, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट में छात्रसंघ निर्वाचन 2026-27 के लिए वैध प्रत्याशियों की घोषणा

बलुवाकोट, 25 सितंबर:  राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट में छात्रसंघ निर्वाचन 2026-27 की प्रक्रिया के चौथे दिन शुक्रवार को नाम वापसी, नामांकन प्रपत्रों की जांच तथा वैध प्रत्याशियों की घोषणा की प्रक्रिया संपन्न हुई।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 2 बजे तक चली। निर्वाचन अधिकारी डॉ. राहुल कुमार तिवारी के निर्देशन में संपन्न हुई नाम वापसी प्रक्रिया के दौरान विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के प्रत्याशी लोकेश सामन्त द्वारा अपना नामांकन प्रपत्र वापस लिया गया।

इसके उपरांत अपराह्न 2 बजे से 4 बजे तक सक्षम नामांकन समिति द्वारा सभी नामांकन प्रपत्रों की गहन जांच की गई। जांच प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अपराह्न 4 बजे वैध प्रत्याशियों की घोषणा की गई।

महाविद्यालय में छात्रसंघ निर्वाचन की समस्त प्रक्रिया विश्वविद्यालय द्वारा प्राप्त दिशा-निर्देशों तथा लिंगदोह समिति की संस्तुतियों के अनुरूप संपन्न कराई जा रही है।

जांच के उपरांत पदवार वैध प्रत्याशियों की सूची निम्नवत है—

1.अध्यक्ष: खुशी रैखोला एवं दीया

2.उपाध्यक्ष (छात्र): नकुल सिंह सोनाल — निर्विरोध

3.उपाध्यक्ष (छात्रा): तनुजा भट्ट एवं मनीषा गोस्वामी

4.सचिव: किरन एवं हिमांशु भट्ट

5.कोषाध्यक्ष (छात्रा आरक्षित): प्रिया चलाल एवं सुष्मिता

6.संयुक्त सचिव (छात्रा आरक्षित): डिम्पल एवं रानू तितियाल

7.विश्वविद्यालय प्रतिनिधि: हेमन्त कुमार — निर्विरोध

नामांकन समिति द्वारा सभी प्रत्याशियों के नामांकन प्रपत्रों की निर्धारित नियमों के अनुसार गहन जांच के उपरांत वैध प्रत्याशियों की घोषणा की गई। निर्वाचन अधिकारी ने नामांकन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने में सहयोग के लिए नामांकन समिति के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

About The Author