उत्तरकाशी: राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में आज दिनांक 26 सितंबर 2026 को छात्र संघ चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत नाम वापसी की प्रक्रिया निर्धारित थी किन्तु किसी भी प्रत्याशी ने अपना नाम वापिस नहीं लिया।
महाविद्यालय के छात्र संघ चुनाव प्रभारी डॉ विनीत कुमार ने बताया कि प्राचार्य प्रोफेसर प्रभात द्विवेदी जी के निर्देशन में संपूर्ण प्रक्रिया पारदर्शी, नियमानुसार एवं सुचारू रूप से चल रही है।
आज अपराह्न चार बजे नामांकन जाँच समिति के द्वारा प्रपत्रों की जाँच के उपरांत वैध एवं अर्ह प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई है, जिसमें अध्यक्ष पद हेतु दो उम्मीदवार अरुण रावत (बी.ए. तृतीय सेमेस्टर) और सोनिका (बी.ए. पंचम सेमेस्टर) तथा कोषाध्यक्ष पद हेतु एक उम्मीदवार दिया पंवार (बी.एससी. प्रथम सेमेस्टर) सम्मिलित हैं।
इस दौरान महाविद्यालय के डॉ किशोर सिंह चौहान, डॉ किरण जोशी, डॉ कृष्णा डबराल, डॉ बृजेश चौहान, डॉ खुशपाल, डॉ पवन कुमार, डॉ यशवंत सिंह, डॉ सुगन्धा वर्मा, डॉ भूपेश चंद्र पंत, डॉ निशी दुबे, डॉ प्रभात कुमार सिंह, डॉ आराधना राठौर, डॉ नेहा बिष्ट, डॉ मंजू पांडे, डॉ अशोक कुमार अग्रवाल, डॉ आलोक बिजल्वाण, डॉ कुलवीर सिंह राणा, श्रीमती उर्वशी जुयाल, श्री स्वर्ण सिंह, श्री मदन सिंह, श्री रोशन लाल, श्री होशियार सिंह, श्री जीतेन्द्र सिंह, श्री जय प्रकाश भट्ट, श्री सुनील गैरोला, श्री अमीर सिंह चौहान, श्री सुनील रमोला, श्री नरेश रमोला, श्री कौशल सिंह बिष्ट, श्री धनराज सिंह बिष्ट, श्रीमती हिमानी रमोला, श्रीमती विजय लक्ष्मी, श्री संजय कुमार, श्री रमेश चंद्र उपस्थित रहे।


More Stories
संस्कृत विवि के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने 32 छात्रों को गोल्ड मेडल और छह छात्रों को पीएचडी की उपाधि से नवाजा
मौसम विभाग के रेड अलर्ट के चलते 27 सितंबर तक चारधाम यात्रा स्थगित
गजा: तहसील गजा मे आयोजित कैंप में 11 शिकायतें दर्ज