लमगड़ा (अल्मोड़ा), 29 सितंबर 2026: राजकीय महाविद्यालय लमगड़ा में आज छात्र संघ निर्वाचन 2026-27 की प्रक्रिया के तहत विभिन्न पदों पर निर्विरोध निर्वाचन के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। उपाध्यक्ष (छात्र), कोषाध्यक्ष एवं संकाय प्रतिनिधि के पद पर एकमात्र नामांकन होने के कारण इन सभी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
निर्विरोध निर्वाचित हुए पदाधिकारी:
• उपाध्यक्ष (छात्र पद): बबीता (पुत्री श्री नारायण सिंह, बीए तृतीय सेमेस्टर)
• कोषाध्यक्ष पद: हिमानी पांडे (पुत्री श्री दिनेश चंद्र, बीए प्रथम सेमेस्टर)
• संकाय प्रतिनिधि पद: सूरज कुमार (पुत्र श्री जीवन राम, बीए प्रथम सेमेस्टर)
प्राचार्य ने दिलाई शपथ, विकास में योगदान देने का किया आह्वान
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर एच. एस. नयाल ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने सभी पदाधिकारियों से महाविद्यालय के विकास में अपना बहुमूल्य योगदान देने का आह्वान किया। प्राचार्य ने कहा कि सभी पदाधिकारी अपने कार्यकाल के दौरान छात्र संघ संविधान के अनुरूप व्यवहार करें, सभी छात्र-छात्राओं के साथ बेहतर समन्वय बनाएं और महाविद्यालय द्वारा निर्धारित ड्रेस कोड में ही अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।
लिंगदोह समिति की सिफारिशों का पालन, बाजार में जुलूस निकालने पर रोक
छात्र संघ प्रभारी डॉ. नरेश कुमार गंगवार ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने पदाधिकारियों से अपील की कि वे शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति छात्र-छात्राओं को जागरूक करें, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सके। इसके साथ ही, उन्होंने लिंगदोह समिति की सिफारिशों एवं छात्र संघ संविधान का हवाला देते हुए महाविद्यालय से बाजार में विजय जुलूस निकालने पर रोक लगाई, जिसका सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पूरी निष्ठा से पालन किया।
इस गरिमामयी समारोह के दौरान महाविद्यालय के प्राध्यापक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रोफेसर रोहित कुमार कांडपाल, प्रोफेसर सचिन रस्तोगी, प्रोफेसर सिद्धार्थ कुमार गौतम, प्रोफेसर सुनीता बिष्ट, श्री धर्मेंद्र सिंह नेगी, श्री सुशील कुमार और श्री अर्जुन सिंह अग्रवाल शामिल थे।
इसके अलावा छात्र-छात्राओं में श्री ललित सिंह, श्री हेम प्रकाश आर्य, श्री दीपक कुमार, मोनी पांडे, लता चौहान, मोहित बिष्ट, भावना नैनवाल, आशा बिष्ट, मीनाक्षी बिष्ट, गरिमा बिष्ट, ममता अग्रवाल, सीमा आर्य और ललित निहाल सहित कई अन्य विद्यार्थी मौजूद रहे।


More Stories
उत्तरांचल पंजाबी महासभा ने शहीद भगत सिंह को अर्पित किए श्रद्धासुमन
राजकीय इंटर कॉलेज पोखरी क्वीली में “मेरे सपनों का भारत” कार्यक्रम आयोजित
राजकीय इंटर कॉलेज चाका मे सेवा संकल्प अभियान दिवस का प्रतियोगिताओं के साथ आयोजन