October 7, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा में गढ़ भोज दिवस का भव्य आयोजन

प्रेस न्यूज़

 

अगरोड़ा धारमण्डल, टिहरी गढ़वाल, 7 अक्टूबर 2026: स्थानीय खाद्य परम्परा और पोषण के महत्व को उजागर करने के उद्देश्य से शहीद हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय, अगरोड़ा धारमण्डल, टिहरी गढ़वाल में आज दिनांक 07 अक्टूबर 2026 को “गढ़ भोज दिवस” का भव्य आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम उच्च शिक्षा निदेशालय, उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार एवं जांडी संस्थान (JAADI Sansthan, सन् 2000 से) के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसका मुख्य विषय रहा – “गढ़ भोज – स्वस्थ उत्तराखण्ड की ओर एक सशक्त कदम”

कार्यक्रम का शुभारम्भ प्राचार्य डॉ के. एस. जौहरी द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में पारम्परिक उत्पाद एवं स्थानीय संस्कृति की प्रदर्शनी लगाई गई। छात्रों एवं स्थानीय महिलाओं द्वारा मंडुआ की रोटी, झंगोरा की खीर, गहत की दाल, काफुली, भट्ट की चुरकानी जैसे पौष्टिक पहाड़ी व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए, जिसे सभी ने बड़े चाव से ग्रहण किया।

जागरूकता व्याख्यान के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य जी ने कहा कि गढ़ भोज केवल भोजन नहीं बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान है। मिलेट्स युक्त यह भोजन मधुमेह, मोटापा और हृदय रोगों से बचाव में सहायक है। उन्होंने छात्रों से अपील की कि फास्ट फूड को छोड़कर अपने पारम्परिक भोजन को अपनाएं। और डॉ अमित कुमार सिंह ने गढ़भोज केवल भोजन नहीं बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान है पर विचार दिए

कार्यक्रम के अंत में सामुदायिक भोज का आयोजन किया गया जिसमें लगभग सभी कार्यक्रम का संचालन श्री जोगेंद्र कुमार द्वारा किया गया गढ़भोज कार्यक्रम मे प्राध्यापकों , कर्मचारियों, छात्र संघ अध्यक्ष अजीत कुमार,सचिव मिनाक्षी एवं समस्त छात्र छात्राओं ने भाग लिया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

About The Author

You may have missed