संजीव शर्मा, हरिद्वार: राष्ट्रीय सावक मंच के संयोजक चंद्रमोहन कौशिक ने विकास कॉलोनी निवासी शरद अग्रवाल को सावक मंच का नया शहर अध्यक्ष नियुक्त किया है।
देखे विडियो
इस नियुक्ति पर सावक मंच के संयोजक चंद्रमोहन कौशिक और जिला अध्यक्ष कीर्तिकांत शर्मा ने शरद अग्रवाल का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया।
लंबे समय से सक्रिय हैं शरद अग्रवाल
इस अवसर पर बोलते हुए चंद्रमोहन कौशिक ने कहा कि शरद अग्रवाल काफी लंबे समय से सावक मंच में सक्रिय रूप से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे तीर्थनगरी हरिद्वार की जनसमस्याओं को लेकर निरंतर गंभीर रहते हैं। उनके शहर अध्यक्ष बनने से मंच को और अधिक मजबूती मिलेगी और जनसमस्याओं के निराकरण के लिए संघर्ष को नई धार मिलेगी।
युवाओं और बुद्धिजीवियों से आगे आने की अपील
संयोजक कौशिक ने आगे कहा कि आज शहर के सम्मानित नागरिक और युवा सावक मंच की कार्यशैली से प्रभावित होकर इससे जुड़ रहे हैं। उन्होंने हरिद्वार के समस्त बुद्धिजीवियों और युवाओं से राजनीतिक प्रतिबद्धताओं से ऊपर उठकर हरिद्वार और जनहित में कार्य करने की अपील की।
वहीं, जिला अध्यक्ष कीर्तिकांत शर्मा ने कहा कि शरद अग्रवाल की नियुक्ति से सावक मंच को नई शक्ति मिली है। अब मंच को वार्ड और बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा।
वरिष्ठ नेताओं का जताया आभार
नवनियुक्त शहर अध्यक्ष शरद अग्रवाल ने अपनी नियुक्ति पर मंच के संयोजक चंद्रमोहन कौशिक सहित सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “मैं तीर्थनगरी हरिद्वार की गरिमा के अनुरूप जनसमस्याओं के निदान के लिए और सावक मंच को मजबूती प्रदान करने के लिए वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में हर संभव प्रयास करूँगा।”
इस स्वागत समारोह के दौरान विशाल यादव, अनिल सिंघल, सुमित अरोड़ा, राघव मित्तल और नरेश शर्मा सहित कई अन्य कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



More Stories
हरिद्वार : सिडकुल के डेंसो चौक पर ट्रक की चपेट में आने से खाना पहुंचाने जा रहे 23 वर्षीय युवक की मौत
भगत सिंह चौक से शंकराचार्य चौक तक के पोलों पर चला प्रशासन का डंडा; केबल ऑपरेटरों के अवैध तार भी हटाए गए
अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी के संयोजन में संपन्न हुआ वार्षिकोत्सव और दुर्गानवमी अनुष्ठान